सोना 180 रुपये टूटा, चांदी में 240 रुपये का सुधार

Ads

सोना 180 रुपये टूटा, चांदी में 240 रुपये का सुधार

  •  
  • Publish Date - April 4, 2023 / 07:04 PM IST,
    Updated On - April 4, 2023 / 07:04 PM IST

नयी दिल्ली, चार अप्रैल (भाषा) राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोने का भाव 180 रुपये की गिरावट के साथ 59,600 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।

पिछले कारोबारी सत्र में सोना 59,780 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था।

हालांकि, चांदी की कीमत 240 रुपये बढ़कर 72,140 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक सौमिल गांधी ने कहा, ‘‘दिल्ली के बाजार में सोने का हाजिर भाव 180 रुपये की गिरावट के साथ 59,600 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया।’’

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना मजबूती के साथ 1,982 डॉलर प्रति औंस हो गया, जबकि चांदी भी बढ़त के साथ 24.04 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई।

भाषा राजेश राजेश अजय

अजय