अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने के दामों बड़ा बदलाव, देखें आज 10 ग्राम का भाव, चांदी में दर्ज की गई बड़ी गिरावट

Ads

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने के दामों बड़ा बदलाव, देखें आज 10 ग्राम का भाव, चांदी में दर्ज की गई बड़ी गिरावट

  •  
  • Publish Date - March 19, 2021 / 10:56 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:46 PM IST

नयी दिल्ली, 19 मार्च (भाषा) बहुमूल्य धातुओं की वैश्विक कीमतों में सुधार आने के समर्थन से दिल्ली सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोना 168 रुपये की तेजी के साथ 44,580 रुपये प्रति दस ग्राम हो गया। यह जानकारी एचडीएफसी सिक्यूरिटीज ने दी।

पढ़ें- भारत, पाकिस्तान के लिए यह समय अतीत को भूलकर आगे बढ़…

पिछला बंद भाव 44,412 रुपये प्रति 10 ग्राम था।

पढ़ें- भारत ने इंग्लैंड को हराकर सीरीज में की बराबरी, दोनो…

हालांकि, चांदी की कीमत प्रति किलोग्राम 135 रुपये की गिरावट के साथ 66,706 रुपये प्रति किग्रा रह गयी। पिछले दिन का बंद भाव 66,841 रुपये प्रति किलोग्राम था।

पढ़ें- सीएम भूपेश बघेल असम में कर रहे Door To Door कैंपेनि…

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का भाव तेजी के साथ 1,741 डॉलर प्रति औंस था जबकि चांदी का भाव 26.12 डॉलर प्रति औंस पर लगभग स्थिर रहा।