Solan Nagar Nigam Election Result: भाजपा ने दर्ज की धमाकेदार जीत.. निगम के महापौर और डिप्टी मेयर के पद पर जमाया कब्जा, जानें कैसा रहा कांग्रेस का प्रदर्शन

Ads

Solan Nagar Nigam Election Result 2026: भाजपा ने कांग्रेस से सोलन नगर निगम की सत्ता छीनी, महापौर और उपमहापौर दोनों पदों पर दर्ज की जीत।

  •  
  • Publish Date - July 2, 2026 / 11:56 PM IST,
    Updated On - July 3, 2026 / 12:27 AM IST

Solan Nagar Nigam Election Result 2026 || Image- PTI News File

शिमला: हिमाचल प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कांग्रेस को बड़ा राजनीतिक झटका देते हुए सोलन नगर निगम की सत्ता अपने नाम कर ली है। (Solan Nagar Nigam Election Result 2026) महापौर और उप-महापौर दोनों पदों पर भाजपा समर्थित उम्मीदवारों की जीत के साथ नगर निगम में कांग्रेस का कब्जा समाप्त हो गया।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

कांग्रेस उम्मीदवारों की करारी हार

भाजपा की पार्षद सुषमा शर्मा सोलन नगर निगम की नई महापौर चुनी गईं। वहीं, भाजपा का टिकट नहीं मिलने पर निर्दलीय चुनाव जीतने वाले गौरव राजपूत ने भाजपा के समर्थन से उप-महापौर पद का चुनाव जीत लिया। महापौर और उप-महापौर दोनों पदों पर विजयी उम्मीदवारों को 11-11 वोट मिले, जबकि कांग्रेस की ओर से मैदान में उतरी मीनाक्षी शर्मा और नरेंद्र नीतू को 7-7 मत प्राप्त हुए।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल ने इस जीत को कांग्रेस सरकार के खिलाफ जनता का स्पष्ट संदेश बताया। उन्होंने कहा कि सोलन के मतदाताओं ने कांग्रेस की नीतियों को नकारते हुए भाजपा पर भरोसा जताया है। (Solan Nagar Nigam Election Result 2026) बिंदल ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने नगर निगम पर अपना नियंत्रण बनाए रखने के लिए भाजपा पार्षदों को अपने पक्ष में करने की कोशिश की और चुनाव प्रक्रिया में देरी कराने का भी प्रयास किया। उन्होंने यह भी दावा किया कि परिणाम घोषित होने के बाद भाजपा के दो पार्षदों को नोटिस भेजे गए, लेकिन कांग्रेस की सभी रणनीतियां विफल रहीं।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें

कांग्रेस के खाते में सिर्फ पालमपुर नगर निगम

गौरतलब है कि मंडी, धर्मशाला, पालमपुर और सोलन नगर निगमों के चुनाव 17 मई को पार्टी चुनाव चिह्न पर कराए गए थे। इन चुनावों में भाजपा ने मंडी और धर्मशाला नगर निगमों पर अपना कब्जा बरकरार रखा, जबकि कांग्रेस के कब्जे वाला सोलन नगर निगम भी अपने नाम कर लिया। दूसरी ओर, कांग्रेस पालमपुर नगर निगम पर अपना नियंत्रण बनाए रखने में सफल रही।

इन्हें भी पढ़ें:

बेंगलुरु खदान हादसा: सम्राट ने बिहार के सात प्रवासी श्रमिकों की मौत पर शोक जताया

‘टीबी मुक्त बिहार’ के तहत 14 अगस्त तक एक करोड़ लोगों की जांच पूरी करें : मुख्य सचिव

शक्तिशाली माइक्रोफोन से रिकॉर्ड से बाहर की बातें भी हो सकती हैं ‘रिकॉर्ड’: केरल विधानसभा अध्यक्ष

गोवा में मानव तस्करी रोधी अभियान के दौरान एक आरोपी गिरफ्तार, महिला मुक्त कराई गई

दिल्ली के रोहिणी में 54 एकड़ से अधिक भूमि पर मनोरंजन पार्क बनाने की डीडीए की योजना

सोलन नगर निगम की नई महापौर कौन बनीं?

उत्तर: भाजपा की पार्षद सुषमा शर्मा सोलन नगर निगम की नई महापौर चुनी गई हैं।

उपमहापौर पद पर किसने जीत दर्ज की?

उत्तर: निर्दलीय पार्षद गौरव राजपूत ने भाजपा के समर्थन से उपमहापौर पद जीता।

सोलन नगर निगम चुनाव में भाजपा को क्या सफलता मिली?

उत्तर: भाजपा ने कांग्रेस से सोलन नगर निगम की सत्ता छीनकर महापौर और उपमहापौर दोनों पद जीते।