सोना 176 रुपये टूटा, चांदी 443 रुपये कमजोर

सोना 176 रुपये टूटा, चांदी 443 रुपये कमजोर

सोना 176 रुपये टूटा, चांदी 443 रुपये कमजोर
Modified Date: November 29, 2022 / 08:42 pm IST
Published Date: June 29, 2022 6:08 pm IST

नयी दिल्ली, 29 जून (भाषा) अंतरराष्ट्रीय बाजार में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में गिरावट के अनुरूप दिल्ली सर्राफा बाजार में बुधवार को सोने का भाव 176 रुपये के नुकसान के साथ 50,649 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।

इससे पिछले कारोबारी सत्र में सोना 50,825 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

चांदी की कीमत भी 443 रुपये टूटकर 59,725 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई। पिछले कारोबारी सत्र में चांदी का भाव 60,168 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुआ था।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा, ‘‘न्यूयॉर्क स्थित जिंस एक्सचेंज कॉमेक्स में आई गिरावट के अनुरूप दिल्ली में 24 कैरेट सोने का हाजिर भाव 176 रुपये टूट गया।’’ अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना गिरावट के साथ 1,817 डॉलर प्रति औंस पर रहा, जबकि चांदी 20.82 डॉलर प्रति औंस पर लगभग स्थिर रही।

पटेल ने कहा कि कॉमेक्स में सोने का भाव 0.11 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,817 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था जिससे सोने की कीमतें कमजोर रहीं।

भाषा राजेश राजेश अजय

अजय


लेखक के बारे में