रुपया शुरुआती कारोबार में 22 पैसे मजबूत होकर 96.51 प्रति डॉलर पर

रुपया शुरुआती कारोबार में 22 पैसे मजबूत होकर 96.51 प्रति डॉलर पर

रुपया शुरुआती कारोबार में 22 पैसे मजबूत होकर 96.51 प्रति डॉलर पर
Modified Date: July 24, 2026 / 09:51 am IST
Published Date: July 24, 2026 9:51 am IST

मुंबई, 24 जुलाई (भाषा) रुपया शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में 22 पैसे मजबूत होकर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 96.51 पर पहुंच गया।

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतें 100 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंचने के बाद रुपये में और गिरावट को रोकने के लिए भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के संभावित हस्तक्षेप से घरेलू मुद्रा को थोड़ा समर्थन मिला।

विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि डॉलर के कमजोर होने से रुपये को कुछ समर्थन मिला, जबकि विदेशी पूंजी की निकासी और घरेलू शेयर बाजारों में लगातार गिरावट से स्थानीय मुद्रा पर दबाव बना रहा।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया कमजोर रुख के साथ 96.81 प्रति डॉलर पर खुला। बाद में यह संभलकर 96.51 प्रति डॉलर पर पहुंच गया जो पिछले बंद भाव से 22 पैसे की बढ़त दर्शाता है।

रुपया बृहस्पतिवार को 20 पैसे की गिरावट के साथ अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 96.73 पर बंद हुआ था।

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.01 प्रतिशत की मामूली गिरावट के साथ 101.43 पर था।

अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड का भाव 0.12 प्रतिशत चढ़कर 100.80 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

घरेलू शेयर बाजार में सेंसेक्स लगातार पांचवें कारोबारी सत्र में गिरावट के साथ खुला और शुरुआती कारोबार में 512.07 अंक लुढ़ककर 75,869.38 अंक पर आ गया। वहीं, निफ्टी 153 अंक टूटकर 23,713.60 अंक पर कारोबार कर रहा था।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) बृहस्पतिवार को शुद्ध बिकवाल रहे थे और उन्होंने 2,999.23 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

भाषा निहारिका

निहारिका


लेखक के बारे में