सोना 813 रुपये टूटा, चांदी 1,379 रुपये कमजोर

सोना 813 रुपये टूटा, चांदी 1,379 रुपये कमजोर

सोना 813 रुपये टूटा, चांदी 1,379 रुपये कमजोर
Modified Date: November 29, 2022 / 08:35 pm IST
Published Date: September 16, 2022 9:43 pm IST

नयी दिल्ली, 16 सितंबर (भाषा) दिल्ली सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोना 813 रुपये के नुकसान के साथ 49,447 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।

इससे पिछले कारोबारी सत्र में सोना 50,290 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। उसके बाद आज सोना 50,000 रुपये के स्तर से नीचे गया है।

न्यूयॉर्क स्थित जिंस एक्सचेंज कॉमेक्स में भी सोने की हाजिर कीमत गिरावट के साथ 1,655 डॉलर प्रति औंस रह गई, जो कल 1,663 डॉलर प्रति औंस थी।

राष्ट्रीय राजधानी में चांदी की हाजिर कीमत 1,379 रुपये की गिरावट के साथ 55,982 रुपये प्रति किग्रा रह गया। पिछले कारोबारी सत्र में यह 57,361 रुपये प्रति किग्रा थी।

कॉमेक्स में चांदी की हाजिर कीमत 18.84 डॉलर प्रति औंस थी जो कल 19.16 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर थी।

एचडीएफसी के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने कहा, ‘‘रुपये के मूल्य में नुकसान के बावजूद कॉमेक्स में सोने की कीमत में आई गिरावट के अनुरूप दिल्ली में 24 कैरेट सोने की हाजिर कीमत में 813 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट दर्ज हुई।’’

शुक्रवार को अंतरबैंक विदेशीमुद्रा विनिमय बाजार में डॉलर के मुकाबले रुपया सात पैसे घटकर 79.78 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

भाषा राजेश राजेश अजय

अजय


लेखक के बारे में