वायदा बाजार में सोना 94 रुपये टूटा

वायदा बाजार में सोना 94 रुपये टूटा

वायदा बाजार में सोना 94 रुपये टूटा
Modified Date: November 29, 2022 / 08:52 pm IST
Published Date: August 24, 2022 2:45 pm IST

नयी दिल्ली, 24 अगस्त (भाषा) सटोरियों के सौदा घटाये जाने से वायदा बाजार में सोना बुधवार को 94 रुपये टूटकर 51,323 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में अक्टूबर महीने की डिलिवरी के लिये सोना 94 रुपये यानी 0.18 प्रतिशत की गिरावट के साथ 51,323 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। इसमें 13,914 लॉट के लिये कारोबार हुआ।

विश्लेषकों के अनुसार, प्रतिभागियों के सौदा घटाये जाने से सोने के दाम में नरमी आई है।

वैश्विक स्तर पर सोना 0.20 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,757.70 डॉलर प्रति औंस पर रहा।

भाषा रमण अजय

अजय


लेखक के बारे में