प.ण्शिया की भू-राजनीतिक अनश्चिततााओं से सोना वायदा कीमतों में गिरावट

प.ण्शिया की भू-राजनीतिक अनश्चिततााओं से सोना वायदा कीमतों में गिरावट

प.ण्शिया की भू-राजनीतिक अनश्चिततााओं से सोना वायदा कीमतों में गिरावट
Modified Date: March 24, 2026 / 06:48 pm IST
Published Date: March 24, 2026 6:48 pm IST

नयी दिल्ली, 24 मार्च (भाषा) पश्चिम एशिया के भू-राजनीतिक विकासक्रम को लेकर अनश्चितताओं के बीच लगातार पांचवें कारोबारी सत्र में गिरावट जारी रही और वायदा कारोबार में मंगलवार को सोने की कीमत 2,260 रुपये की गिरावट के साथ 1,37 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम रह गयी।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में अप्रैल माह में आपूर्ति वाले अनुबंध का भाव 2,260 रुपये यानी 1.62 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,37,000 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया।

विश्लेषकों ने कहा कि पश्चिम एशिया में तनाव को लेकर परस्पर विरोधी बयानों के कारण कीमती धातु की कीमतें दबाव में रहीं।

सोमवार को एमसीएक्स पर सोना 14,897 रुपये या 10.3 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,29,595 रुपये प्रति 10 ग्राम के निचले स्तर पर पहुंच गया था, लेकिन आंशिक रूप से सुधरकर 1,39,260 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में, अप्रैल अनुबंध वाले सोना वायदा 62.4 डॉलर या 1.42 प्रतिशत फिसलकर 4,344.9 डॉलर प्रति औंस रह गया।

भाषा राजेश राजेश

राजेश


लेखक के बारे में