कमजोर हाजिर मांग से सोने की वायदा कीमतों में गिरावट

कमजोर हाजिर मांग से सोने की वायदा कीमतों में गिरावट

कमजोर हाजिर मांग से सोने की वायदा कीमतों में गिरावट
Modified Date: April 23, 2026 / 11:35 am IST
Published Date: April 23, 2026 11:35 am IST

नयी दिल्ली, 23 अप्रैल (भाषा) कमजोर हाजिर मांग के बीच सटोरियों के सौदे घटाने से वायदा कारोबार में सोने की कीमत बृहस्पतिवार को 707 रुपये की गिरावट के साथ 1,51,950 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर जून में आपूर्ति वाले सोने के अनुबंध का भाव 707 रुपये यानी 0.46 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,51,950 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। इसमें 564 लॉट का कारोबार हुआ।

विश्लेषकों के अनुसार, बाजार प्रतिभागियों के सौदे घटाने से सोने की कीमतों में गिरावट आई।

वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोने की वायदा कीमत 0.83 प्रतिशत की गिरावट के साथ 4,700.79 डॉलर प्रति औंस हो गई।

भाषा निहारिका निहारिका

निहारिका


लेखक के बारे में