सोने का वायदा भाव 1,310 रुपये गिरकर 1,53,299 रुपये प्रति 10 ग्राम पर
सोने का वायदा भाव 1,310 रुपये गिरकर 1,53,299 रुपये प्रति 10 ग्राम पर
नयी दिल्ली, 20 अप्रैल (भाषा) सोने की कीमतों में सोमवार को कमजोर हाजिर मांग के कारण गिरावट दर्ज की गई और यह वायदा कारोबार में 1,310 रुपये गिरकर 1,53,299 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया।
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर जून की आपूर्ति वाले सोने का अनुबंध 1,310 रुपये यानी 0.85 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,53,299 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था। इस दौरान कुल 1,119 लॉट का कारोबार हुआ।
विश्लेषकों के मुताबिक, वैश्विक बाजारों से मिले कमजोर संकेतों का असर घरेलू कीमतों पर पड़ा है। हाजिर बाजार में मांग में नरमी भी गिरावट की प्रमुख वजह रही।
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर, न्यूयॉर्क में सोने का वायदा भाव 0.87 प्रतिशत गिरकर 4,788.31 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस पर आ गया।
भाषा प्रेम
प्रेम अजय
अजय

Facebook


