कमजोर मांग से सोना वायदा कीमतों में गिरावट

Ads

कमजोर मांग से सोना वायदा कीमतों में गिरावट

  •  
  • Publish Date - March 12, 2021 / 09:51 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:18 PM IST

नयी दिल्ली, 12 मार्च (भाषा) कमजोर हाजिर मांग के कारण कारोबारियों ने अपने सौदों की कटान की जिससे वायदा कारोबार में शुक्रवार को सोना 0.81 प्रतिशत की गिरावट के साथ 44,517 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में अप्रैल महीने में डिलिवरी वाले सोना वायदा की कीमत 362 रुपये यानी 0.81 प्रतिशत की गिरावट के साथ 44,517 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई। इसमें 11,004 लॉट के लिये कारोबार किया गया।

अंतरराष्ट्रीय बाजार, न्यूयॉर्क में सोना 0.88 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,707.50 डॉलर प्रति औंस चल रहा था।

भाषा राजेश राजेश

राजेश