गोल्ड की कीमतों में फिर दर्ज की गई गिरावट, देखें 10 ग्राम का रेट
गोल्ड की कीमतों में फिर दर्ज की गई गिरावट, देखें 10 ग्राम का रेट
नयी दिल्ली, 22 मार्च (भाषा) कमजोर हाजिर मांग के कारण कारोबारियों ने अपने जमा सौदों की कटान की जिससे वायदा कारोबार में सोमवार को सोना 0.65 प्रतिशत की गिरावट के साथ 44,728 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया।
ये भी पढ़ें: फसल नुकसान की भरपाई करेगी शिवराज सरकार, 18 जिलों के…
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में अप्रैल महीने में डिलिवरी वाले सोना वायदा की कीमत 293 रुपये यानी 0.65 प्रतिशत की गिरावट के साथ 44,728 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई। इसमें 8,237 लॉट के लिये कारोबार किया गया।
ये भी पढ़ें: देश में मौत के आंकड़ों में छत्तीसगढ़ चौथे नम्बर पर,…
अंतरराष्ट्रीय बाजार, न्यूयॉर्क में सोना 0.67 प्रतिशत की हानि के साथ 1,732.30 डॉलर प्रति औंस चल रहा था।

Facebook


