सोना वायदा कीमतों में 440 रुपये प्रति 10 ग्राम की तेजी

Ads

सोना वायदा कीमतों में 440 रुपये प्रति 10 ग्राम की तेजी

  •  
  • Publish Date - July 28, 2022 / 04:38 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:57 PM IST

नयी दिल्ली, 28 जुलाई (भाषा) मजबूत हाजिर मांग के कारण सटोरियों ने ताजा सौदों की लिवाली की जिससे वायदा बाजार में बृहस्पतिवार को सोना 440 रुपये की तेजी के साथ 51,160 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में अगस्त महीने की डिलिवरी के लिये सोना 440 रुपये यानी 0.87 प्रतिशत की तेजी के साथ 51,160 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। इसमें 1,299 लॉट के लिये कारोबार हुआ।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि कारोबारियों द्वारा ताजा सौदों की लिवाली करने से सोना वायदा कीमतों में तेजी आई।

वैश्विक स्तर पर न्यूयार्क में सोना 1.43 प्रतिशत बढ़कर 1,762.30 रुपये प्रति औंस हो गया।

भाषा राजेश राजेश

राजेश