कमजोर हाजिर मांग से सोना वायदा कीमतों में

कमजोर हाजिर मांग से सोना वायदा कीमतों में

कमजोर हाजिर मांग से सोना वायदा कीमतों में
Modified Date: November 29, 2022 / 07:57 pm IST
Published Date: December 29, 2021 3:40 pm IST

नयी दिल्ली, 29 दिसंबर (भाषा) कमजोर हाजिर मांग के बीच सटोरियों ने अपने सौदों के आकार को कम किया जिससे स्थानीय वायदा बाजार में बुधवार को सोने का भाव 118 रुपये की गिरावट के साथ 47,924 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में फरवरी 2022 महीने की डिलिवरी के लिये सोने की कीमत 118 रुपये यानी 0.25 प्रतिशत की गिरावट के साथ 47,924 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई। इसमें 8,742 लॉट के लिये कारोबार हुआ।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि कारोबारियों द्वारा अपने सौदों की कटान करने से सोना वायदा कीमतों में गिरावट आई।

वैश्विक स्तर पर न्यूयार्क में सोने की कीमत 0.38 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,804 डॉलर प्रति औंस रह गई।

भाषा राजेश राजेश

राजेश


लेखक के बारे में