सोना वायदा कीमतों में तेजी
सोना वायदा कीमतों में तेजी
नयी दिल्ली, नौ अप्रैल (भाषा) अमेरिका और ईरान के बीच युद्धविराम की नाजुक स्थिति के बीच सतर्क खरीदारी के समर्थन से बृहस्पतिवार को वायदा कारोबार में सोने की कीमतें शुरुआती गिरावट को कम करते हुए 1.51 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गईं।
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में जून माह में आपूर्ति वाले अनुबंध का भाव नीचे खुला लेकिन बाद में गिरावट का रुख पलट गया और उसमें सुधार दिखने लगा।
सोने के सर्वाधिक कारोबार वाले जून माह में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 211 रुपये यानी 0.14 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,51,987 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। इसमें 7,421 लॉट का कारोबार हुआ।
विश्लेषकों ने कहा कि युद्धविराम की घोषणा के बाद सोना हाल के निचले स्तर से उबर गया, हालांकि इसकी स्थायित्व पर अनिश्चितता के कारण लाभ सीमित रहा।
अमेरिका-ईरान युद्धविराम की घोषणा के बाद सोने की कीमतें हाल के निचले स्तर से उबर गईं।
अंतरराष्ट्रीय बाजार, न्यूयॉर्क में जून अनुबंध वाले कॉमेक्स सोना वायदा 25.05 डॉलर या 0.52 प्रतिशत फिसलकर 4,752.15 डॉलर प्रति औंस रह गया।
भाषा राजेश राजेश
राजेश

Facebook


