सोना वायदा कीमतों में 122 रुपये प्रति 10 ग्राम की तेजी

सोना वायदा कीमतों में 122 रुपये प्रति 10 ग्राम की तेजी

सोना वायदा कीमतों में 122 रुपये प्रति 10 ग्राम की तेजी
Modified Date: November 29, 2022 / 08:50 pm IST
Published Date: September 6, 2022 4:30 pm IST

नयी दिल्ली, छह सितंबर (भाषा) मजबूत हाजिर मांग के कारण सटोरियों द्वारा ताजा सौदों की लिवाली करने से वायदा कारोबार में मंगलवार को सोना 122 रुपये की तेजी के साथ 50,555 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में अक्टूबर डिलीवरी के लिए सोने का भाव 122 रुपये या 0.24 प्रतिशत की तेजी के साथ 50,555 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। इसमें 11,915 लॉट का कारोबार हुआ।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि कारोबारियों द्वारा ताजा सौदों की लिवाली करने से सोना वायदा कीमतों में तेजी आई।

वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोना 0.18 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,725.70 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था।

भाषा राजेश राजेश

राजेश


लेखक के बारे में