सोना वायदा कीमतों में 17 रुपये प्रति 10 ग्राम की तेजी

सोना वायदा कीमतों में 17 रुपये प्रति 10 ग्राम की तेजी

सोना वायदा कीमतों में 17 रुपये प्रति 10 ग्राम की तेजी
Modified Date: November 29, 2022 / 08:45 pm IST
Published Date: September 20, 2022 4:52 pm IST

नयी दिल्ली, 20 सितंबर (भाषा) मजबूत हाजिर मांग के कारण सटोरियों द्वारा ताजा सौदों की लिवाली करने से वायदा बाजार में मंगलवार को सोना 17 रुपये की तेजी के साथ 49,319 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में अक्टूबर महीने की डिलिवरी के लिये सोना 17 रुपये यानी 0.03 प्रतिशत की तेजी के साथ 49,319 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। इसमें 8,749 लॉट के लिये कारोबार हुआ।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि कारोबारियों द्वारा ताजा सौदों की लिवाली करने से सोना वायदा कीमतों में तेजी आई।

वैश्विक स्तर पर न्यूयार्क में सोना 0.20 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,681.50 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था।

भाषा राजेश राजेश

राजेश


लेखक के बारे में