सोना वायदा कीमतों में 20 रुपये प्रति 10 ग्राम की तेजी

सोना वायदा कीमतों में 20 रुपये प्रति 10 ग्राम की तेजी

सोना वायदा कीमतों में 20 रुपये प्रति 10 ग्राम की तेजी
Modified Date: November 29, 2022 / 08:54 pm IST
Published Date: August 23, 2022 6:21 pm IST

नयी दिल्ली, 23 अगस्त (भाषा) मजबूत हाजिर मांग के कारण सटोरियों ने ताजा सौदों की लिवाली की जिससे वायदा बाजार में मंगलवार को सोना 20 रुपये की तेजी के साथ 51,183 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में अक्टूबर महीने की डिलिवरी के लिये सोना 20 रुपये यानी 0.04 प्रतिशत की गिरावट के साथ 51,183 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। इसमें 14,045 लॉट के लिये कारोबार हुआ।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि कारोबारियों द्वारा ताजा सौदों की लिवाली करने से सोना वायदा कीमतों में तेजी आई।

वैश्विक स्तर पर न्यूयार्क में सोना 0.15 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,751 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था।

भाषा राजेश राजेश

राजेश


लेखक के बारे में