सोना वायदा 277 रुपये बढ़कर 72,190 रुपये प्रति 10 ग्राम पर

सोना वायदा 277 रुपये बढ़कर 72,190 रुपये प्रति 10 ग्राम पर

सोना वायदा 277 रुपये बढ़कर 72,190 रुपये प्रति 10 ग्राम पर
Modified Date: September 11, 2024 / 03:12 pm IST
Published Date: September 11, 2024 3:12 pm IST

नयी दिल्ली, 11 सितंबर (भाषा) मजबूत हाजिर मांग आने से बुधवार को सटोरियों के ताजा सौदे करने से वायदा कारोबार में सोने की कीमत 277 रुपये बढ़कर 72,190 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में अक्टूबर आपूर्ति वाले सोने का अनुबंध 277 रुपये यानी 0.39 प्रतिशत बढ़कर 72,190 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। इसमें 14,930 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

विश्लेषकों ने कहा कि सटोरियों की तरफ से ताजा सौदों को अंजाम देने से सोने की कीमतों में तेजी आई।

वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोना वायदा 0.43 प्रतिशत बढ़कर 2,554 डॉलर प्रति औंस हो गया।

भाषा प्रेम प्रेम अजय

अजय


लेखक के बारे में