मजबूत हाजिर मांग से सोना वायदा कीमतों में 5,091 रुपये तक की तेजी

मजबूत हाजिर मांग से सोना वायदा कीमतों में 5,091 रुपये तक की तेजी

मजबूत हाजिर मांग से सोना वायदा कीमतों में 5,091 रुपये तक की तेजी
Modified Date: March 25, 2026 / 06:08 pm IST
Published Date: March 25, 2026 6:08 pm IST

नयी दिल्ली, 25 मार्च (भाषा) डॉलर के कमजोर रहने और मजबूत वैश्विक रुख के बीच वायदा कारोबार में बुधवार को सोने की कीमत 5,091 रुपये की तेजी के साथ 1,44,003 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गयी।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में अप्रैल माह में आपूर्ति वाले अनुबंध का भाव 5,091 रुपये यानी 3.66 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,44,003 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि वैश्विक जिंस बाजारों में मजबूती के रुख के कारण सोना वायदा कीमतों में तेजी आई।

वैश्विक बाजारों में अप्रैल डिलीवरी वाले सोना वायदा की कीमत 157.9 डॉलर या 3.59 प्रतिशत की तेजी के साथ 4,559.9 डॉलर प्रति औंस हो गया।

भाषा राजेश राजेश

राजेश


लेखक के बारे में