हाजिर मांग में तेजी से सोने का वायदा भाव 890 रुपये चढ़ा

हाजिर मांग में तेजी से सोने का वायदा भाव 890 रुपये चढ़ा

हाजिर मांग में तेजी से सोने का वायदा भाव 890 रुपये चढ़ा
Modified Date: February 27, 2026 / 12:52 pm IST
Published Date: February 27, 2026 12:52 pm IST

नयी दिल्ली, 27 फरवरी (भाषा) हाजिर मांग में तेजी से वायदा बाजार में सोने की कीमत शुक्रवार को 890 रुपये बढ़कर 1,60,599 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर अप्रैल में आपूर्ति वाले सोने के अनुबंधों की कीमत 890 रुपये या 0.56 प्रतिशत बढ़कर 1,60,599 रुपये प्रति 10 ग्राम पर हो गई। इसमें 7,735 लॉट का कारोबार हुआ।

विश्लेषकों का कहना है कि प्रतिभागियों के नए ऑर्डर के कारण सोने की कीमतों में वृद्धि हुई।

वैश्विक स्तर पर, न्यूयॉर्क में कॉमेक्स पर सोने के वायदा भाव की कीमत 0.26 प्रतिशत की बढ़त के साथ 5,199.66 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस हो गई।

भाषा निहारिका

निहारिका


लेखक के बारे में