सोना वायदा 219 रुपये मजबूत

सोना वायदा 219 रुपये मजबूत

सोना वायदा 219 रुपये मजबूत
Modified Date: November 29, 2022 / 07:47 pm IST
Published Date: September 26, 2022 2:19 pm IST

नयी दिल्ली, 26 सितंबर (भाषा) मजबूत हाजिर मांग के कारण सटोरियों द्वारा ताजा सौदों की लिवाली से वायदा बाजार में सोमवार को सोना 219 रुपये की तेजी के साथ 49,620 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर पहुंच गया।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में अक्टूबर महीने की डिलिवरी के लिये सोना 219 रुपये यानी 0.44 प्रतिशत की तेजी के साथ 49,620 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर पहुंच गया। इसमें 5,569 लॉट के लिये कारोबार हुआ।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि कारोबारियों द्वारा ताजा सौदों की लिवाली करने से सोना वायदा कीमतों में तेजी आई।

वैश्विक स्तर पर न्यूयार्क में सोना 0.11 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,653.80 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था।

भाषा रिया पाण्डेय

पाण्डेय


लेखक के बारे में