सोने में 300 रुपये की मजबूती, चांदी 800 रुपये उछली

Ads

सोने में 300 रुपये की मजबूती, चांदी 800 रुपये उछली

  •  
  • Publish Date - December 20, 2023 / 06:51 PM IST,
    Updated On - December 20, 2023 / 06:51 PM IST

नयी दिल्ली, 20 दिसंबर (भाषा) अंतरराष्ट्रीय बाजारों से मजबूती के संकेतों के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में बुधवार को सोना 300 रुपये की तेजी के साथ 63,100 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।

पिछले कारोबारी सत्र में सोना 62,800 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था।

चांदी की कीमत भी 800 रुपये चढ़कर 78,500 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। इससे पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 77,700 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।

एमसीएक्स के वायदा कारोबार में सोने के फरवरी अनुबंध की कीमत 112 रुपये बढ़कर 62,588 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। एक्सचेंज में चांदी के मार्च अनुबंध की कीमत भी 110 रुपये बढ़कर 74,934 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई।

वैश्विक बाजारों में सोना बढ़कर 2,040 डॉलर प्रति औंस हो गया, जबकि चांदी भी तेजी के साथ 24.07 डॉलर प्रति औंस हो गई।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक-जिंस सौमिल गांधी ने कहा, ‘‘सोने में तेजी का दौर जारी रहा। दरअसल व्यापारियों का मानना है कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व अगले साल से ब्याज दरों में कटौती शुरू कर देगा।’’

भाषा राजेश राजेश प्रेम

प्रेम