सोना 433 रुपये मजबूत, चांदी 990 रुपये उछली

Ads

सोना 433 रुपये मजबूत, चांदी 990 रुपये उछली

  •  
  • Publish Date - January 20, 2023 / 04:56 PM IST,
    Updated On - January 20, 2023 / 04:56 PM IST

नयी दिल्ली, 20 जनवरी (भाषा) वैश्विक बाजारों में तेजी के रुख के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोने का भाव 433 रुपये की मजबूती के साथ 57,025 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी।

पिछले कारोबारी सत्र में सोना 56,592 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था।

चांदी की कीमत भी 990 रुपये की तेजी के साथ 69,208 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गयी।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के एक विश्लेषक ने कहा, ‘‘दिल्ली में सोने की हाजिर कीमत 433 रुपये की तेजी के साथ 57,025 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रही।’’

विदेशी बाजारों में सोना लाभ के साथ 1,932 डॉलर प्रति औंस पर पर पहुंच गया। चांदी भी लाभ के साथ 24.02 डॉलर प्रति औंस पर रही।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि एशियाई कारोबार में कॉमेक्स (जिंस बाजार) में सोने की कीमतों में तेजी रही।

भाषा राजेश राजेश रमण

रमण