Gold Price 25 March 2026: सोने की कीमतों में अचानक उछाल! 10 ग्राम गोल्ड 3,450 रुपये महंगा, ग्राहकों की सस्ते सोने की उम्मीदों पर फिरा पानी, जानें आज का ताजा रेट

Ads

Gold Price 25 March 2026: एमसीएक्स पर सोने की कीमत में तेज उछाल आया है। 10 ग्राम सोना 4% या 5,500 रुपये से ज्यादा बढ़कर 1,44,434 रुपये पर पहुंच गया। वहीं, गुडरिटर्न के अनुसार 22 कैरेट सोने का भाव 3,450 रुपये बढ़कर 1,34,600 प्रति रुपये 10 ग्राम हो गया है, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत में 3,760 रुपये की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। जिससे निवेशकों और खरीदारों में हलचल मची है।

  •  
  • Publish Date - March 25, 2026 / 11:06 AM IST,
    Updated On - March 25, 2026 / 11:09 AM IST

(Gold Price 25 March 2026/ Image Credit: IBC24 News)

HIGHLIGHTS
  • दिल्ली में 24 कैरेट सोना ₹1,46,820 पर।
  • 22 कैरेट सोना ₹1,34,600 और 18 कैरेट ₹1,10,160।
  • अमेरिका-ईरान वार्ता और कमजोर डॉलर से सोने को सपोर्ट।

नई दिल्ली: Gold Price 25 March 2026 in India: सोने की कीमतों में लगातार 9 दिन की गिरावट के बाद अब तेजी देखने को मिल रही है। एमसीएक्स पर 24 कैरेट वाले 10 ग्राम सोने की कीमत 4% या 5,500 रुपये से ज्यादा बढ़कर 1,44,434 रुपये पर पहुंच गई। गुडरिटर्न के अनुसार 24 कैरेट सोने की कीमत 3,760 रुपये, 22 कैरेट सोने की कीमत 3,450 रुपये और 18 कैरेट सोने की कीमत 2,820 रुपये प्रति 10 ग्राम बढ़ी है।

सोने और चांदी में तेजी (Gold Silver Price Hike)

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने की कीमत 2% से ज्यादा बढ़ गई। नरम डॉलर, मध्य पूर्व में युद्ध खत्म होने के संकेत और कच्चे तेल में कमजोरी के कारण बुधवार को सोना हाजिर 2.1% बढ़कर 4,568.29 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। अमेरिकी सोना वायदा अप्रैल डिलीवरी के लिए 3.8% बढ़कर 4,569.40 डॉलर हुआ। हाजिर चांदी 3.8% बढ़कर 73.94 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड कर रही है।

आज दिल्ली में 22 कैरेट सोने के दाम रुपये में (गुडरिटर्न के अनुसार)

वजन/यूनिट आज का दाम (₹) कल का दाम (₹) बदलाव (₹)
1 ग्राम ₹13,460 ₹13,115 +₹345
8 ग्राम ₹1,07,680 ₹1,04,920 +₹2,760
10 ग्राम ₹1,34,600 ₹1,31,150 +₹3,450
100 ग्राम ₹13,46,000 ₹13,11,500 +₹34,500

देश में आज के सोने के रेट (Today Gold Rates)

दिल्ली में आज 24 कैरेट सोने की कीमत कल के मुकाबले 3,760 रुपये बढ़कर 1,46,820 रुपये प्रति 10 ग्राम, 22 कैरेट सोने की कीमत 3,450 रुपये बढ़कर 1,34,600 रुपये और 18 कैरेट सोने की कीमत 2,820 रुपये बढ़कर 1,10,160 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है। रायपुर में 24 कैरेट 1,46,670 रुपये, 22 कैरेट 1,34,450 रुपये और 18 कैरेट 1,10,010 रुपये पर बिक रहा है। चेन्नई में 24 कैरेट 1,48,370 रुपये , 22 कैरेट 1,36,000 रुपये और 18 कैरेट 1,13,500 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

भारत के प्रमुख शहरों में 10 ग्राम गोल्ड भाव (गुडरिटर्न के अनुसार)

शहर 24 कैरेट 10 ग्राम (₹) 22 कैरेट 10 ग्राम (₹) 18 कैरेट 10 ग्राम (₹)
दिल्ली ₹1,46,820 ₹1,34,600 ₹1,10,160
मुंबई ₹1,46,670 ₹1,34,450 ₹1,10,010
कोलकाता ₹1,46,670 ₹1,34,450 ₹1,10,010
चेन्नई ₹1,48,370 ₹1,36,000 ₹1,13,500
बेंगलुरु ₹1,46,670 ₹1,34,450 ₹1,10,010
हैदराबाद ₹1,46,670 ₹1,34,450 ₹1,10,010
लखनऊ ₹1,46,820 ₹1,34,600 ₹1,10,160
रायपुर ₹1,46,670 ₹1,34,450 ₹1,10,010
जयपुर ₹1,46,820 ₹1,34,600 ₹1,10,160
अहमदाबाद ₹1,46,720 ₹1,35,500 ₹1,10,060

युद्ध शांति की उम्मीद ने दी समर्थन (Hopes for Ceasefire)

सोने की तेजी के पीछे अमेरिका-ईरान के बीच संभावित बातचीत की खबर है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संकेत दिए कि मध्य पूर्व युद्ध को कूटनीतिक रास्ते से हल करने की कोशिश हो रही है। रिपोर्ट्स में कहा गया है कि हाई-लेवल शांति वार्ता हो सकती है। इससे बाजार में सकारात्मक माहौल बना और सोने को समर्थन मिला।

पिछले 10 दिनों में दिल्ली में सोने के दाम 1 ग्राम (गुडरिटर्न के अनुसार)

दिनांक 24 कैरेट (₹) बदलाव 22 कैरेट (₹) बदलाव
25 मार्च 2026 ₹14,682 +₹376 ₹13,460 +₹345
24 मार्च 2026 ₹14,306 -₹38 ₹13,115 -₹35
23 मार्च 2026 ₹14,344 -₹268 ₹13,150 -₹245
22 मार्च 2026 ₹14,612 0 ₹13,395 0
21 मार्च 2026 ₹14,612 -₹294 ₹13,395 -₹275
20 मार्च 2026 ₹14,906 -₹137 ₹13,670 -₹120
19 मार्च 2026 ₹15,043 -₹714 ₹13,790 -₹655
18 मार्च 2026 ₹15,757 -₹66 ₹14,445 -₹60
17 मार्च 2026 ₹15,823 +₹66 ₹14,505 +₹60
16 मार्च 2026 ₹15,757 -₹224 ₹14,445 -₹205

डॉलर कमजोर और तेल की गिरावट ने बढ़ाई तेजी (Gold Rises Amidst Drop in Oil Prices)

ब्लूमबर्ग के अनुसार डॉलर कमजोर होने और कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट भी सोने की तेजी का कारण रही। डॉलर इंडेक्स करीब 0.2% गिरा, जिससे सोना निवेशकों के लिए सस्ता और आकर्षक बन गया। पिछले हफ्तों में सोने और तेल के दाम अक्सर उल्टा संबंध दिखा रहे थे।

इस माह सोना 15% गिरा (Gold Fell 15% this Month)

हालांकि सोने में तेजी आई है, लेकिन बाजार में अनिश्चितता बनी हुई है। ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट पर पकड़ बनाए रखी है और इजरायल के हमले जारी हैं। अमेरिका ने 2,000 सैनिक मध्य पूर्व भेजे हैं। मार्च महीने में सोने की कीमतें करीब 15% गिर चुकी थीं। विशेषज्ञ मानते हैं कि आगे सोने के दाम युद्ध, तेल की कीमतों और ब्याज दरों पर निर्भर करेंगे। तनाव कम होने पर सोने में सुधार हो सकता है, अन्यथा उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है।

इन्हें भी पढ़ें:

सोने की कीमत आज क्यों बढ़ी?

सोने की कीमत अमेरिका-ईरान के बीच संभावित बातचीत, डॉलर कमजोर होने और कच्चे तेल में गिरावट के कारण बढ़ी।

दिल्ली में 24 कैरेट सोने का आज का रेट कितना है?

दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत ₹1,46,820 प्रति 10 ग्राम है।

अंतरराष्ट्रीय सोना और चांदी का भाव क्या है?

अंतरराष्ट्रीय सोना $4,568.29 और चांदी $73.94 प्रति औंस पर ट्रेड कर रही है।

आने वाले समय में सोने की कीमत पर क्या असर पड़ सकता है?

सोने की कीमत युद्ध, तेल की कीमतों और ब्याज दरों पर निर्भर करेगी। तनाव कम होने पर तेजी, अन्यथा उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है।