Gold Price Today 8 June: सोना खरीदने का शानदार मौका, एक ही बार में इतने हजार रुपए की आई गिरावट, जानें क्या है आज का ताजा भाव

Ads

Gold Price Today 8 June: सोना खरीदने का शानदार मौका, एक ही बार में इतने हजार रुपए की आई गिरावट, जानें क्या है आज का ताजा भाव

  •  
  • Publish Date - June 8, 2026 / 02:03 PM IST,
    Updated On - June 8, 2026 / 02:03 PM IST

Gold Price Today 8 June | Photo Credit: AI

HIGHLIGHTS
  • सोने की कीमतों में गिरावट
  • अगस्त अनुबंध 1.53% टूटा
  • न्यूयॉर्क में भी कीमतों में गिरावट

नई दिल्ली: Gold Price Today 8 June देश में आए दिन हर चीजों के दामों में बढ़ोतरी हो रही है। आए दिन पेट्रोल डीजल से लेकर खाने के पीने की चीजों पर इजाफा देखने को मिल रहा है। वहीं दूसरी ओर गहनों के दामों में भी बढ़ोतरी हो रही है, लेकिन अगर आप इस समय गहने खरीदने का सोच रहे हैं तो ये खबर आपके लिए है। दरअसल, आज सोने के दामों में गिरावट (Gold Price Today) आई है।

Gold Price Today 8 June हाजिर मांग में कमजोरी के बीच वायदा कारोबार में सोने की कीमत सोमवार को 2,374 रुपये टूटकर 1,53,220 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर अगस्त में आपूर्ति वाले सोने के अनुबंध की कीमत 2,374 रुपये यानी 1.53 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,53,220 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई।

इस दौरान 1,730 लॉट का कारोबार हुआ। विश्लेषकों ने बताया कि कमजोर वैश्विक संकेतों के कारण सोने की कीमतों में गिरावट आई है।वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोने का वायदा भाव 0.96 प्रतिशत की गिरावट के साथ 4,286.81 डॉलर प्रति औंस रह गया।

इन्हें भी पढ़ें:-

आज सोने की कीमत कितनी है?

1,53,220 रुपये प्रति 10 ग्राम (एमसीएक्स अगस्त अनुबंध)।

सोने की कीमत क्यों गिरी?

हाजिर मांग में कमजोरी और वैश्विक संकेतों के कारण।

वैश्विक स्तर पर सोने का भाव कितना है?

न्यूयॉर्क में 4,286.81 डॉलर प्रति औंस।