नयी दिल्ली, 30 जून (भाषा) घरेलू बाजार में कम मांग के कारण मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोने की कीमत 800 रुपये घटकर 1.45 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई।
अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत सोमवार के 1,46,600 रुपये प्रति 10 ग्राम के बंद भाव से 800 रुपये घटकर 1,45,800 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी करों सहित) रह गई।
हालांकि, चांदी में जोरदार वापसी हुई और लगातार चार सत्रों की गिरावट का सिलसिला टूट गया। इसकी कीमत 6,000 रुपये बढ़कर 2,30,000 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी करों सहित) हो गई।
पिछले सत्र में चांदी की कीमत 2,24,000 रुपये प्रति किलोग्राम थी।
विश्लेषकों का कहना है कि घरेलू बाजार में सोना दबाव में रहा, जबकि हालिया गिरावट के बाद चांदी में कम कीमत पर लिवाली देखी गई।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में, हाजिर सोना मामूली बढ़त के साथ 4,021.15 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था, जबकि चांदी लगभग एक प्रतिशत बढ़कर 58.81 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई।
भाषा राजेश राजेश अजय
अजय