वायदा बाजार में सोने के भाव में नरमी

वायदा बाजार में सोने के भाव में नरमी

वायदा बाजार में सोने के भाव में नरमी
Modified Date: November 29, 2022 / 08:14 pm IST
Published Date: September 28, 2022 3:39 pm IST

नयी दिल्ली, 28 सितंबर (भाषा) कमजोर हाजिर मांग के बीच सटोरियों के अपने सौदे कम किये जाने से वायदा बाजार में बुधवार को सोने की कीमत 204 रुपये टूटकर 49,246 रुपये प्रति 10 ग्राम रही।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में अक्टूबर डिलिवरी के लिए सोने का भाव 204 रुपये या 0.41 प्रतिशत की गिरावट के साथ 49,246 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। इसमें 15,728 लॉट का कारोबार हुआ।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि कारोबारियों के अपने सौदे कम करने से सोना वायदा कीमतों में गिरावट आई।

वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोना 0.65 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,625.60 डॉलर प्रति औंस पर रहा।

भाषा रिया रमण

रमण


लेखक के बारे में