Gold Rate Today 29 December 2025: आज सुबह-सुबह अचानक धड़ाम से गिरी सोना, 1 लाख रुपये तोला के करीब पहुंची कीमत, खरीदने से पहले जान लें अपने शहर का ताजा भाव
कई विशेषज्ञों का मानना है कि अगले साल भी सोने में तेजी बनी रह सकती है। देश में सोने-चांदी की कीमतें घरेलू और वैश्विक दोनों कारकों से प्रभावित होती है। …

(Gold Rate Today 29 December 2025 / Image Credit: IBC24 News)
- सोमवार सुबह सोने की कीमतों में हल्की गिरावट
- दिल्ली में 24 कैरेट सोना 1.41 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम
- पिछले हफ्ते सोने में 7,000 रुपये से ज्यादा की तेजी
नई दिल्ली: Gold Rate Today 29 December 2025: सप्ताह के पहले कारोबारी दिन यानी आज सोमवार को सुबह सोने की कीमतों में हल्की गिरावट देखने को मिली है। बीते सप्ताह जोरदार तेजी के बाद फिलहाल सोने की रफ्तार थमती नजर आ रही है। राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव 10 रुपये गिरकर 1,41,360 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है, जबकि मुंबई में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,41,210 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है।
Gold Rate Today 29 December 2025: पिछले हफ्ते की मजबूत तेजी
हालांकि, पिछला सप्ताह सोने के लिए काफी मजबूत रहा था। बीते सप्ताह 24 कैरेट सोना करीब 7,040 रुपये और 22 कैरेट सोना लगभग 6,450 रुपये मजबूत हुआ था। तेज बढ़त के बाद निवेशकों द्वारा मुनाफावसूली किए जाने से मौजूदा सत्र में हल्की गिरावट देखने को मिल रही है।
दिल्ली में आज का गोल्ड रेट
दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,41,360 रुपये प्रति 10 ग्राम बनी हुई है। वहीं 22 कैरेट सोना 1,29,590 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। इसके अलावा 18 कैरेट सोने का भाव घटकर 1,06,060 रुपये प्रति तोला हो गया है। कीमतों में यह बदलाव घरेलू मांग और अंतरराष्ट्रीय संकेतों के चलते देखने को मिल रहा है।
Gold Rate Today 29 December 2025: दिल्ली में आज 18 कैरेट सोने का भाव (रुपये में)
| मात्रा | आज का भाव | कल का भाव | बदलाव |
| 1 ग्राम | ₹10,606 | ₹10,607 | ₹-1 |
| 8 ग्राम | ₹84,848 | ₹84,856 | ₹-8 |
| 10 ग्राम | ₹1,06,060 | ₹1,06,070 | ₹-10 |
| 100 ग्राम | ₹10,60,600 | ₹10,60,700 | ₹-100 |
अन्य बड़े शहरों में आज का ताजा भाव
मुंबई और कोलकाता में 24 कैरेट सोने का भाव 1,41,210 रुपये और 22 कैरेट का भाव 1,29,440 रुपये प्रति 10 ग्राम है। चेन्नई में सोना अन्य शहरों के मुकाबले थोड़ा महंगा है, जहां 24 कैरेट का रेट 1,41,810 रुपये और 22 कैरेट का भाव 1,29,990 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया है। पुणे और बेंगलुरु में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 1,41,210 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 1,29,440 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
पिछले 10 दिनों में दिल्ली में सोने के दाम (रुपये/ग्राम)
| दिनांक | 24 कैरेट सोना | 22 कैरेट सोना |
| 29 दिसंबर 2025 | ₹14,136 (-1) | ₹12,959 (-1) |
| 28 दिसंबर 2025 | ₹14,137 (0) | ₹12,960 (0) |
| 27 दिसंबर 2025 | ₹14,137 (+120) | ₹12,960 (+110) |
| 26 दिसंबर 2025 | ₹14,017 (+77) | ₹12,850 (+70) |
| 25 दिसंबर 2025 | ₹13,940 (+32) | ₹12,780 (+30) |
| 24 दिसंबर 2025 | ₹13,908 (+38) | ₹12,750 (+35) |
| 23 दिसंबर 2025 | ₹13,870 (+240) | ₹12,715 (+220) |
| 22 दिसंबर 2025 | ₹13,630 (+197) | ₹12,495 (+180) |
| 21 दिसंबर 2025 | ₹13,433 (0) | ₹12,315 (0) |
| 20 दिसंबर 2025 | ₹13,433 (0) | ₹12,315 (0) |
वैश्विक बाजार का असर
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का हाजिर भाव 4,530.42 डॉलर प्रति औंस के नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच चुका है। मजबूत डॉलर मूवमेंट, केंद्रीय बैंकों की खरीदारी और सुरक्षित निवेश की बढ़ती मांग से वैश्विक स्तर पर सोने को सपोर्ट मिल रहा है। इस साल अब तक घरेलू बाजार में सोना करीब 80.24 प्रतिशत चढ़ चुका है।
चांदी में भी हल्की गिरावट
सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतों में भी सोमवार को कमजोरी देखी गई। 100 रुपये की गिरावट के साथ चांदी 2,50,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई है। हालांकि, बीते एक सप्ताह में चांदी करीब 37,000 रुपये मजबूत हुई थी। इस साल चांदी अब तक 163.5 प्रतिशत की जबरदस्त तेजी दिखा चुकी है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी 75.63 डॉलर प्रति औंस के रिकॉर्ड स्तर पर बनी हुई है, जिसे औद्योगिक मांग और सीमित सप्लाई का सपोर्ट मिल रहा है।
इन्हें भी पढ़ें:
- Stock Market Today 29 Dec: निफ्टी की चाल थमी-थमी, एशियाई बाजारों में रौनक, वॉल स्ट्रीट ने दिखाई सपाट चाल
- Zepto IPO: शेयर मार्केट में Zepto की ताबड़तोड़ एंट्री, 11,000 करोड़ रुपये के IPO से मचाएगी तहलका!
- Shyam Dhani IPO GMP: IPO के GMP ने निवेशकों की झोली भरी, 988 गुना सब्सक्रिप्शन और लिस्टिंग पर डबल रिटर्न!
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: पिछले सप्ताह की तेज बढ़त के बाद मुनाफावसूली और कमजोर घरेलू मांग के कारण कीमतों में हल्की गिरावट देखी गई है।
लेखक के बारे में
मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।
और भी पढ़ें...Web Title: Gold Rate Today 29 December 2025: Gold prices suddenly fell this morning, reaching close to Rs 1 lakh per tola, know the latest price in your city before buying
बिज़नेस
और भी पढ़ें ›
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pmखाद्य आपूर्ति को ‘हथियार’ की तरह इस्तेमाल करने और वैध उपायों में अंतर करना जरूरी: गोयल
01 Oct 2026 | 10:30 pmऊर्जा सुरक्षा के लिए मजबूत नियमन, बाजार आधारित सुधारों की जरूरत: नीति सदस्य गौबा
01 Oct 2026 | 10:13 pmमहाराष्ट्र में संपत्ति दस्तावेजों के पंजीकरण के लिए आधार प्रमाणीकरण अनिवार्य
01 Oct 2026 | 10:02 pm