Gold Rate 01 May 2026: लेबर डे पर सोने ने फिर लगाई छलांग! 10 ग्राम का भाव पहुंचा 1.50 लाख के पार… शादी सीजन में खरीदारों के उड़े होश!
Gold Rate 01 May 2026: सोने की कीमतों में लगातार दूसरे दिन तेजी देखी गई। जबकि चांदी तीसरे दिन सस्ती हुई। देश के प्रमुख शहरों में 24K, 22K और 18K गोल्ड के भाव अलग-अलग रहे। चार बड़े महानगरों में चांदी कमजोर रही। आने वाले समय में सोना मजबूत और चांदी दबाव में रह सकती है।
(Gold Rate 01 May 2026/ Image Credit: IBC24 News)
- अमेरिका–ईरान तनाव के बीच वैश्विक बाजार में अनिश्चितता बढ़ी
- सोने की कीमतों में हल्की तेजी, चांदी लगातार तीसरे दिन सस्ती
- दिल्ली में 24 कैरेट सोना ₹1,50,820 प्रति 10 ग्राम पर
नई दिल्ली: Gold Rate 01 May 2026 in India: अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव का असर वैश्विक बाजार पर साफ नजर आ रहा है। अनिश्चितता के माहौल में निवेशक सुरक्षित विकल्प की ओर बढ़ रहें है। जिससे सोने की मांग बढ़ती है। हालांकि हाल के दिनों में उतार-चढ़ाव जारी है। लेबर डे यानी 1 मई को सोने की कीमतों में मामूली तेजी दर्ज की गई, जबकि चांदी की लगातार तीसरे दिन सस्ती हुई है।
दिल्ली में सोने की ताजा कीमत (Gold Price Today)
राजधानी दिल्ली में आज 24 कैरेट सोना 10 रुपये बढ़कर 1,50,820 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है। वहीं 22 कैरेट सोना भी 10 रुपये महंगा होकर 1,38,260 रुपये और 18 कैरेट सोना 10 रुपये उछलकर 1,13,150 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। पिछले दो दिनों में भी सोने की कीमतों में अच्छी-खासी गिरावट देखी गई थी। जिससे खरीदारों को थोड़ी राहत मिली थी।
दिल्ली में 24 कैरेट सोने के आज के भाव रुपये में (गुडरिटर्न के अनुसार)
| मात्रा (ग्राम) | आज का भाव (₹) | कल का भाव (₹) | बदलाव (₹) |
| 1 ग्राम | ₹ 15,082 | ₹ 15,081 | ₹ 1 |
| 8 ग्राम | ₹ 1,20,656 | ₹ 1,20,648 | ₹ 8 |
| 10 ग्राम | ₹ 1,50,820 | ₹ 1,50,810 | ₹ 10 |
| 100 ग्राम | ₹ 15,08,200 | ₹ 15,08,100 | ₹ 100 |
बड़े शहरों में सोने के भाव (Gold Prices in Major Cities)
मुंबई और हैदराबाद में 18 कैरेट सोने की कीमत 1,13,000 रुपये प्रति 10 ग्राम, 22 कैरेट सोने की कीमत 1,38,110 रुपये प्रति 10 ग्राम और 24 कैरेट सोने की कीमत 1,50,670 रुपये प्रति 10 ग्राम बिक रहा है। अहमदाबाद और पटना में आज 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 1,50,720 रुपये प्रति 10 ग्राम, 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 1,38,160 रुपये प्रति 10 ग्राम और 18 कैरेट गोल्ड की कीमत 1,13,050 रुपये प्रति 10 ग्राम है। जबकि चेन्नई में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,53,830 रुपये प्रति 10 ग्राम, 22 कैरेट सोने की कीमत 1,41,010 रुपये प्रति 10 ग्राम और 18 कैरेट सोने की कीमत 1,17,760 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है।
भारत के प्रमुख शहरों में 10 ग्राम सोने का ताजा भाव (रुपये में)
| शहर | 24 कैरेट (₹) | 22 कैरेट (₹) | 18 कैरेट (₹) |
| दिल्ली | ₹ 1,50,820 | ₹ 1,38,260 | ₹ 1,13,150 |
| मुंबई | ₹ 1,50,670 | ₹ 1,38,110 | ₹ 1,13,000 |
| कोलकाता | ₹ 1,50,670 | ₹ 1,38,110 | ₹ 1,13,000 |
| चेन्नई | ₹ 1,53,830 | ₹ 1,41,010 | ₹ 1,17,760 |
| बेंगलुरु | ₹ 1,50,670 | ₹ 1,38,110 | ₹ 1,13,000 |
| हैदराबाद | ₹ 1,50,670 | ₹ 1,38,110 | ₹ 1,13,000 |
| लखनऊ | ₹ 1,50,820 | ₹ 1,38,260 | ₹ 1,13,150 |
| पटना | ₹ 1,50,720 | ₹ 1,38,160 | ₹ 1,13,050 |
| जयपुर | ₹ 1,50,820 | ₹ 1,38,260 | ₹ 1,13,150 |
| अहमदाबाद | ₹ 1,50,720 | ₹ 1,38,160 | ₹ 1,13,050 |
चांदी की कीमत में लगातार गिरावट (Decline in Silver Prices)
चांदी की बात करें तो तीन दिनों की स्थिरता के बाद इसमें लगातार गिरावट जारी है। इन तीन दिनों में चांदी करीब 10,100 रुपये प्रति किलोग्राम सस्ती हो चुकी है। दिल्ली, मुंबई और कोलकाता में चांदी का भाव 2,49,900 रुपये प्रति किलो है। जबकि चेन्नई में यह सबसे महंगी 2,70,100 रुपये प्रति किलो बिक रही है।
आगे का रुझान (Future Trends)
विशेषज्ञों के अनुसार आने वाले समय में सोने की कीमतों में फिर से तेजी देखने को मिल सकती है। केंद्रीय बैंकों की खरीदारी और अमेरिका में ब्याज दरों में संभावित कटौती इसका कारण बन सकती है। अनुमान है कि साल के अंत तक सोना 1.63 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच सकता है। हालांकि अल्पकाल में थोड़ी गिरावट संभव है।
दिल्ली में पिछले 10 दिनों के सोने के दाम (1 ग्राम)
इन्हें भी पढ़ें:
- Petrol Diesel Price Today 01 May 2026: पेट्रोल 2 और डीजल 12 रुपए प्रति लीटर सस्ता, रसोई गैस के दाम में सीधे 150 रुपए की बढ़ोतरी, आज से लागू हो गए नए रेट
- MP Me Aaj ka Mausam: महीने के पहले दिन गर्मी से मिलेगी राहत! प्रदेश के 17 जिलों में होगी भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
- Jabalpur Boat Accident: जबलपुर के बरगी क्रूज़ हादसे में अब तक 9 लोगों की मौत, एक दूसरे से लिपटा हुआ मिला मां और बेटे का शव, सरकार ने किया ये बड़ा ऐलान

Facebook


