Share Market Today 08 July 2026: ग्लोबल टेंशन के बीच बाजार में खलबली! आज पैसा डूबेगा या बनेगा? मार्केट खुलते ही कौन से शेयर भरेंगे उड़ान और कौन गिरेंगे धड़ाम? जानें यहां
Share Market Today 08 July 2026: अमेरिका-ईरा तनाव और गिफ्ट निफ्टी में गिरावट के कारण आज भारतीय बाजार की शुरुआत कमजोर रहने की संभावना है। हालांकि बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि तिमाही नतीजों, अच्छे मानसून और घरेलू आर्थिक संकेतों के दम पर आगे चलकर बाजार में धीरे-धीरे मजबूती लौट सकती है।
(Share Market Today 08 July 2026/ Image Credit: AI-generated)
- गिफ्ट निफ्टी में गिरावट से बाजार पर दबाव के संकेत।
- अमेरिका-ईरान तनाव से बढ़ी निवेशकों की चिंता।
- विशेषज्ञों को लंबी अवधि में बाजार में तेजी की उम्मीद।
नई दिल्ली: Share Market Today 08 July 2026: आज भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत कमजोर रहने की संभावना जताई जा रही है। आज सुबह गिफ्ट निफ्टी 0.72 फीसदी गिरकर 24,208 के स्तर पर कारोबार करता दिखाई दिया। आमतौर पर गिफ्ट निफ्टी में कमजोरी घरेलू शेयर बाजार के लिए नकारात्मक संकेत मानी जाती है। ऐसे में बाजार खुलते ही निवेशकों को उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। इसलिए आज कारोबार के दौरान निवेशकों की नजर घरेलू और अंतरराष्ट्रीय दोनों खबरों पर बनी रहेगी।
अमेरिका-ईरान तनाव से बढ़ी बाजार की चिंता
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ा भू-राजनीतिक तनाव बाजार की सबसे बड़ी चिंता बना हुआ है। स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में तीन तेल टैंकरों पर हमले के बाद अमेरिका ने ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई शुरू कर दी है। साथ ही ईरान को तेल बेचने की अनुमति देने वाला लाइसेंस भी रद्द कर दिया गया है। इससे पहले से जारी युद्धविराम पर दबाव और बढ़ गया है। निवेशकों को आशंका है कि यदि तनाव लंबा चला तो कच्चे तेल की कीमतों में तेजी आ सकती है। जिसका असर दुनिया भर के शेयर बाजारों पर देखने को मिल सकता है।
इन कंपनियों के शेयर रहेंगे फोकस में
आज कई कंपनियां अपने कारोबारी अपडेट के कारण चर्चा में रह सकती हैं। Embassy Developments ने अप्रैल-जून तिमाही में प्री-सेल्स और कलेक्शन में शानदार बढ़ोतरी दर्ज की है। IndiGo और SpiceJet ने अपने यात्री लोड फैक्टर से जुड़े नए आंकड़े जारी किए हैं। Axis Bank को आरबीआई से चेयरमैन की दोबारा नियुक्ति की मंजूरी मिली है। Ganesh Infraworld की सहयोगी कंपनी को 100 करोड़ रुपये का नया वर्क ऑर्डर मिला है। जबकि IdeaForge Technology ने अपना QIP लॉन्च किया है। Orchid Pharma ने नई एंटीबायोटिक दवा के लिए अंतरराष्ट्रीय लाइसेंसिंग समझौता किया है।
HCL Tech, Adani समेत कई शेयरों पर नजर
HCL Technologies की HCLSoftware यूनिट ने अपने डेटा और AI कारोबार को मजबूत करने के लिए नई तकनीकी क्षमताओं का विस्तार किया है। 3i Infotech की विदेशी सहयोगी कंपनी को UAE से बड़ा आईटी प्रोजेक्ट मिला है। Adani Enterprises ने 15,000 करोड़ रुपये का QIP सफलतापूर्वक पूरा करने की जानकारी दी है। वहीं Uno Minda ने फोर-व्हीलर सीटिंग सिस्टम कारोबार में विस्तार का ऐलान किया है। Silver Touch Technologies को RITES से AI आधारित PARAKH प्लेटफॉर्म विकसित करने का ऑर्डर मिला है। इन सभी कंपनियों के शेयर आज निवेशकों के रडार पर रह सकते हैं।
नोट:-शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन होता है। शेयरों, म्यूचुअल फंड्स और अन्य वित्तीय साधनों की कीमतें बाजार की स्थितियों, आर्थिक परिस्थितियों और अन्य कारकों के आधार पर घट-बढ़ सकती हैं। इसमें पूंजी हानि की संभावना भी शामिल है। इस जानकारी का उद्देश्य केवल सामान्य जागरूकता बढ़ाना है और इसे निवेश या वित्तीय सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए।
इन्हें भी पढ़ें:
- Petrol Diesel Price Today 08 July 2026: कच्चे तेल ने फिर दिखाया तेवर! जेब पर फिर पड़ेगी मार? पेट्रोल 102 और डीजल 95 रुपये के पार, जानें आपके शहर में आज कितना बढ़ा भाव?
- Chhattisgarh IAS Transfer List: छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 8 IAS अधिकारियों का तबादला, कई जिलों को मिले नए CEO… देखें पूरी लिस्ट
- Chhattisgarh Cabinet Meeting Today: विधानसभा के मानसून सत्र से ठीक पहले आज कैबिनेट की बैठक.. CM साय की अगुवाई में मिल सकती है अहम प्रस्तावों को मंजूरी

Facebook


