Gold Rate 12 May 2026: सप्ताह के पहले दिन इतने रुपये सस्ता हुआ सोना, दिल्ली से लेकर चेन्नई तक घट गए दाम, ग्राहकों की हो गई बल्ले-बल्ले, बाजार में लौटी रौनक!
Gold Rate 12 May 2026: मुंबई और रायपुर में 18 कैरेट सोना 1,14,090 रुपये प्रति 10 ग्राम बिक रहा है, जबकि चेन्नई में इसकी कीमत 1,17,690 रुपये है। सोने-चांदी के दाम घरेलू मांग, डॉलर की चाल और अंतरराष्ट्रीय बाजार से प्रभावित होते हैं। वैश्विक बाजार में सोना 4,721 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा है।
(Gold Rate 12 May 2026/ Image Credit: Pexels)
- देशभर में सोने-चांदी के दाम में हल्की गिरावट
- दिल्ली में 18 कैरेट सोना ₹1.14 लाख के आसपास
- चेन्नई में सोना देश में सबसे महंगा
नई दिल्ली: Gold Rate 12 May 2026 in India: सप्ताह के पहले कारोबारी दिन देश के ज्यादातर शहरों में सोने और चांदी की कीमतों में हल्की गिरावट देखने को मिली है। 18 कैरेट, 22 कैरेट और 24 कैरेट सोने के दाम में करीब 10 रुपये प्रति 10 ग्राम की कमी दर्ज की गई है। वहीं चांदी की कीमत भी 100 रुपये प्रति किलोग्राम घट गई है। हालांकि पिछले एक सप्ताह के दौरान सोने की कीमतों में बड़ा उछाल देखने को मिला था।
आज दिल्ली में 18 कैरेट सोने का भाव (गुडरिटर्न के अनुसार)
| वजन | आज का भाव (INR) | कल का भाव (INR) | बदलाव |
| 1 ग्राम | ₹ 11,424 | ₹ 11,425 | ₹ -1 |
| 8 ग्राम | ₹ 91,392 | ₹ 91,400 | ₹ -8 |
| 10 ग्राम | ₹ 1,14,240 | ₹ 1,14,250 | ₹ -10 |
| 100 ग्राम | ₹ 11,42,400 | ₹ 11,42,500 | ₹ -100 |
दिल्ली, मुंबई और चेन्नई में क्या है सोने का भाव (Gold Price Today)
राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोना 1,52,270 रुपये प्रति 10 ग्राम बिक रहा है। वहीं 22 कैरेट सोने का भाव 1,39,590 रुपये और 18 कैरेट सोना 1,14,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। मुंबई और हैदराबाद में 18 कैरेट सोने की कीमत 1,14,090 रुपये है। चेन्नई में सोना सबसे महंगा बना हुआ है, जहां 24 कैरेट गोल्ड 1,53,810 रुपये और 18 कैरेट वाले गोल्ड के रेट 1,17,690 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। इसके अलावा पुणे और बेंगलुरु में भी सोने के दाम लगभग मुंबई के बराबर बने हुए हैं।
आज विभिन्न शहरों में सोने का भाव
| शहर | 18 कैरेट सोने का भाव (₹) | 22 कैरेट सोने का भाव (₹) | 24 कैरेट सोने का भाव (₹) |
| दिल्ली | 1,14,240 | 1,39,590 | 1,52,270 |
| मुंबई | 1,14,090 | 1,39,440 | 1,52,120 |
| अहमदाबाद | 1,14,140 | 1,39,490 | 1,52,170 |
| चेन्नई | 1,17,690 | 1,40,990 | 1,53,810 |
| कोलकाता | 1,14,090 | 1,39,440 | 1,52,120 |
| हैदराबाद | 1,14,090 | 1,39,440 | 1,52,120 |
| रायपुर | 1,14,090 | 1,39,440 | 1,52,120 |
| भोपाल | 1,14,140 | 1,39,490 | 1,52,170 |
| लखनऊ | 1,14,240 | 1,39,590 | 1,52,270 |
| चंडीगढ़ | 1,14,240 | 1,39,590 | 1,52,270 |
एक सप्ताह में सोने ने दिया बड़ा रिटर्न (Gold Gave Big Returns)
भले ही आज सोने की कीमतों में मामूली गिरावट आई हो लेकिन पिछले सात दिनों में सोने ने निवेशकों को शानदार रिटर्न दिया है। एक हफ्ते में 24 कैरेट सोने की कीमत करीब 3,040 रुपये बढ़ी है। जबकि 22 कैरेट सोना लगभग 2,690 रुपये महंगा हुआ है। निवेशकों का मानना है कि वैश्विक तनाव और सुरक्षित निवेश की बढ़ती मांग के कारण सोने की कीमतों में तेजी बनी हुई है। इसी कारण लोग अब भी गोल्ड में निवेश को सुरक्षित मान रहे हैं।
पिछले 10 दिनों में दिल्ली में सोने के दाम (1 ग्राम)
| दिनांक | 24 कैरेट कीमत | बदलाव | 22 कैरेट कीमत | बदलाव |
| 12 मई 2026 | ₹ 15,227 | -1 | ₹ 13,959 | -1 |
| 11 मई 2026 | ₹ 15,228 | -22 | ₹ 13,960 | -20 |
| 10 मई 2026 | ₹ 15,250 | 0 | ₹ 13,980 | 0 |
| 09 मई 2026 | ₹ 15,250 | -38 | ₹ 13,980 | -30 |
| 08 मई 2026 | ₹ 15,288 | -27 | ₹ 14,010 | -30 |
| 07 मई 2026 | ₹ 15,315 | 87 | ₹ 14,040 | 80 |
| 06 मई 2026 | ₹ 15,228 | 305 | ₹ 13,960 | 270 |
| 05 मई 2026 | ₹ 14,923 | -54 | ₹ 13,690 | -40 |
| 04 मई 2026 | ₹ 14,977 | -146 | ₹ 13,730 | -120 |
| 03 मई 2026 | ₹ 15,123 | 0 | ₹ 13,850 | 0 |
अंतरराष्ट्रीय तनाव का बाजार पर असर (Impact of International Tensions)
अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव का असर भी सोने और कच्चे तेल की कीमतों पर साफ दिखाई दे रहा है। खबरों के अनुसार अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के नए शांति प्रस्ताव को ठुकरा दिया है। इसके बाद मिडिल ईस्ट में हालात को लेकर चिंता बढ़ गई है। खासतौर पर होर्मुज स्ट्रेट को लेकर अनिश्चितता के कारण कच्चे तेल की कीमतों में 3 प्रतिशत से ज्यादा की तेजी आई है। वैश्विक अस्थिरता के समय निवेशक सुरक्षित विकल्प के तौर पर सोने की ओर रुख करते हैं।
चांदी की कीमतों में भी कमजोरी (Decrease in Silver Prices)
सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतों में भी गिरावट देखने को मिली है। देश में चांदी का भाव 100 रुपये घटकर 2,74,900 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया है। पिछले एक सप्ताह में चांदी करीब 10,000 रुपये सस्ती हुई है। हालांकि इस साल जनवरी में चांदी ने 4 लाख रुपये प्रति किलो का स्तर भी पार किया था। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर चांदी फिलहाल 81.14 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही है। विशेषज्ञों का कहना है कि आने वाले दिनों में ग्लोबल हालात के अनुसार सोने और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है।
इन्हें भी पढ़ें:
- Stock Market 12 May 2026: कहीं आज फिर ना डूब जाए निवेशकों की कमाई! गिफ्ट निफ्टी के इशारों ने बढ़ा दी करोड़ों निवेशकों की बेचैनी
- Summer Tea Alternatives: क्या आप भी हैं चाय के शौकीन..? गर्मी में इन 10 ड्रिंक्स को अपनाइए, शरीर बोलेगा थैंक यू
- Petrol Diesel Price Today 12 May 2026: 15 रुपए महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल, पेट्रोलियम मंत्री ने पहले ही कह दिया था बढ़ाने होंगे ईंधन के दाम, जानिए अब आपके शहर में क्या है रेट

Facebook


