janganana 2027 Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में आज से शुरू हो रही है एक बड़ी प्रक्रिया, घर-घर जाकर जानकारी लेंगे अधिकारी, देना होगा इन 33 सवालों का जवाब

janganana 2027 chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में आज से शुरू हो रही है एक बड़ी प्रक्रिया, घर-घर जाकर जानकारी लेंगे अधिकारी, देना होगा इन 33 सवालों का जवाब

janganana 2027 Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में आज से शुरू हो रही है एक बड़ी प्रक्रिया, घर-घर जाकर जानकारी लेंगे अधिकारी, देना होगा इन 33 सवालों का जवाब

janganana 2027 Chhattisgarh | Photo Credit: IBC24

Modified Date: April 16, 2026 / 09:10 am IST
Published Date: April 16, 2026 9:10 am IST
HIGHLIGHTS
  • भारत की 16वीं जनगणना की शुरुआत छत्तीसगढ़ से हुई
  • लोग पहली बार ऑनलाइन स्व-गणना पोर्टल पर खुद जानकारी भर सकते हैं
  • जनगणना में 33 सवालों के जरिए परिवार और मकान से जुड़ी विस्तृत जानकारी ली जाएगी

रायपुर: janganana 2027 chhattisgarh मोदी सरकार ने साल 2027 में देशभर में जनगणना करवाने का फैसला लिया है। ये भारत की 16वीं जनगणना होगी, जिसकी छत्तीसगढ़ में आज 16 अप्रैल से शुरुआत हो रही है। पहले चरण में 16 अप्रैल से स्व-गणना प्रक्रिया शुरू होगी। वहीं, 1 से 30 मई तक सर्वेयर घर-घर जाकर जानकारी एकत्र करेंगे।

आज से छत्तीसगढ़ में स्व-गणना की शुरुआत

janganana 2027 chhattisgarh इस बार लोगों को बड़ी सुविधा दी गई है कि अब वे खुद भी ऑनलाइन अपनी जानकारी भर सकते हैं। इसके लिए आपको se.census.gov.in पोर्टल पर लॉगइन करना होगा, जहां वे अपनी डिटेल्स आसानी से सबमिट कर सकते हैं। खास बात ये है कि लोगों को जानकारी सबमिट करने के बाद एक रेफरेंस आईडी मिलेगी, जो उनके मोबाइल फोन और ईमेल पर भेजी जाएगी। ऑनलाइन एंट्री की यह प्रक्रिया 16 अप्रैल से 30 अप्रैल तक चलेगी।

1 से 30 मई तक सर्वेयर घर-घर जनगणना

इसके बाद 1 मई से जनगणना अधिकारी घर-घर जाकर इस जानकारी को वेरिफाई करेंगे। इस दौरान लोगों से 33 प्रश्न पूछा जाएगा, जिसका जवाब स्व-गणना के साथ-साथ सर्वेयर के भी देना होगा। जनगणना 2027 के लिए पूछे जाने वाले 33 सवालों में मकानों की स्थिति और उपलब्ध सुविधाओं से जुड़ी जानकारी भी मांगी जाएगी।

जनगणना 2027 के लिए 33 प्रश्न

भवन नंबर (नगर या स्थानीय प्राधिकरण अथवा जनगणना नंबर)
जनगणना मकान नंबर
जनगणना मकान के फर्श में प्रयुक्त प्रमुख सामग्री
जनगणना मकान के दीवार में प्रयुक्त प्रमुख सामग्री
जनगणना मकान के छत में प्रयुक्त प्रमुख सामग्री
जनगणना मकान के उपयोग
जनगणना मकान की हालत
परिवार क्रमांक
परिवार में सामान्यतः रहने वाले व्यक्तियों की कुल संख्या
परिवार के मुखिया का नाम
परिवार के मुखिया का लिंग
क्या परिवार का मुखिया अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/अन्य से संबंधित है
मकान के स्वामित्व की स्थिति
परिवार के पास रहने के लिए उपलब्ध कमरों की संख्या
परिवार में रहने वाले विवाहित दंपत्तियों की संख्या
पेयजल का मुख्य स्रोत
पेयजल स्रोत की उपलब्धता
प्रकाश का मुख्य स्रोत
शौचालय की सुलभता
शौचालय का प्रकार
गंदे पानी की निकासी
स्नानगृह की उपलब्धता
रसोईघर और एलपीजी/पीएनजी कनेक्शन की उपलब्धता
खाना पकाने के लिए प्रयुक्त मुख्य ईंधन
रेडियो/ट्रांजिस्टर
टेलीविजन
इंटरनेट सुविधा
लैपटॉप/कंप्यूटर
टेलीफोन/मोबाइल फोन/स्मार्ट फोन
साइकिल/स्कूटर/मोटरसाइकिल/मोपेड
कार/जीप/वैन
परिवार द्वारा उपभोग किया जाने वाला मुख्य अनाज
मोबाइल नंबर (केवल जनगणना संबंधी संसूचना के लिए)

इन्हें भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 8 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।