Gold Rate 18 February 2026: फिर गिर गए सोने के दाम! 1.15 लाख के करीब पहुंचा भाव, आपके शहर में 24 से 18 कैरेट का अब ये है रेट

Gold Rate 18 February 2026: सोने-चांदी की कीमतें लगातार तीसरे दिन गिर रही हैं। देश के दस बड़े शहरों में 24, 22 और 18 कैरेट सोने के भाव जानें। साथ ही चांदी के लेटेस्ट रेट भी देखें। 

Gold Rate 18 February 2026: फिर गिर गए सोने के दाम! 1.15 लाख के करीब पहुंचा भाव, आपके शहर में 24 से 18 कैरेट का अब ये है रेट

(Gold Rate 18 February 2026/ Image Credit: IBC24 News)

Modified Date: February 18, 2026 / 11:47 am IST
Published Date: February 18, 2026 11:47 am IST
HIGHLIGHTS
  • दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड के भाव ₹1,54,350 प्रति 10 ग्राम।
  • चेन्नई में 24 कैरेट सोना सबसे महंगा, ₹1,55,240 प्रति 10 ग्राम।
  • सोने-चांदी की कीमतों पर मुनाफावसूली और अमेरिकी डेटा का असर।

नई दिल्ली: Gold Rate 18 February 2026 in India डॉलर की मजबूती और जियोपॉलिटिकल तनाव में कमी के संकेतों के चलते सोने और चांदी की चमक लगातार फीकी पड़ रही है। लगातार दो दिनों में दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड के प्रति 10 3,560 और 22 कैरेट गोल्ड के भाव में 3,260 रुपये की गिरावट दर्ज की गई है। एक दिन की मामूली स्थिरता के बाद आज इनके भाव प्रति 10 ग्राम 10 रुपये कम हुए हैं।

प्रमुख शहरों में सोने के भाव (Gold Rates in Major Cities)

आज दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,54,350 रुपये प्रति 10 ग्राम, 22 कैरेट 1,41,500 रुपये और 18 कैरेट 1,15,800 रुपये प्रति 10 ग्राम रही। वहीं चेन्नई में 24 कैरेट का भाव 1,55,240 रुपये प्रति 10 ग्राम, 22 कैरेट 1,42,300 रुपये प्रति 10 ग्राम और 18 कैरेट 1,21,800 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया। देश के अन्य प्रमुख शहरों जैसे मुंबई, कोलकाता, बेंगलुरु, हैदराबाद, लखनऊ, पटना, जयपुर और अहमदाबाद में भी सोने के भाव आज इसी रेंज में हैं।

देश के प्रमुख शहरों में 24, 22 और 18 कैरेट वाले 10 ग्राम गोल्ड का भाव (Gold Price Today)

शहर 24 कैरेट 10 ग्राम (₹) 22 कैरेट 10 ग्राम (₹) 18 कैरेट 10 ग्राम (₹)
दिल्ली 1,54,350 1,41,500 1,15,800
मुंबई 1,54,200 1,41,350 1,15,650
कोलकाता 1,54,200 1,41,350 1,15,650
चेन्नई 1,55,240 1,42,300 1,21,800
बेंगलुरु 1,54,200 1,41,350 1,15,650
हैदराबाद 1,54,200 1,41,350 1,15,650
लखनऊ 1,54,350 1,41,500 1,15,800
पटना 1,54,250 1,41,400 1,15,700
जयपुर 1,54,350 1,41,500 1,15,800
अहमदाबाद 1,54,250 1,41,400 1,15,700

चांदी के भाव में गिरावट (Fall in Silver Prices)

चांदी की कीमतों में भी लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। आज 18 फरवरी को दिल्ली में चांदी 2,55,000 रुपये प्रति किलोग्राम में बिक रही है, जो कि पिछले भाव से 5,000 रुपये कम है। मुंबई और कोलकाता में भी चांदी इसी भाव पर बिक रही है। वहीं चेन्नई में चांदी सबसे महंगी है, जहां इसका भाव 2,60,000 रुपये प्रति किलोग्राम है।

आज दिल्ली में चांदी के दाम रुपये में (Silver Price Today)

वजन आज का भाव (₹) कल का भाव (₹) बदलाव (₹)
1 ग्राम 255 260 -5
8 ग्राम 2,040 2,080 -40
10 ग्राम 2,550 2,600 -50
100 ग्राम 25,500 26,000 -500
1 किलोग्राम 2,55,000 2,60,000 -5,000

एक्सपर्ट की राय (Expert Opinion)

विशेषज्ञों के अनुसार सोने और चांदी की कीमतों पर मुनाफावसूली का दबाव बना हुआ है। मार्केट की नजर अमेरिका के पर्सनल कंजम्पशन एक्सपेंडिचर (PCE) और फेडरल ओपन मार्केट कमेटी की बैठकों पर बनी हुई है। डॉलर की मजबूती और जियोपॉलिटिकल तनाव में कमी से अमेरिकी फेडरल रिजर्व की नीतियों को लेकर अनिश्चितता भी बढ़ रही है।

आगे की संभावना (Further Prospects)

जेएम फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड के वाइस प्रेसिडेंट का कहना है कि सोने और चांदी की कीमतें फिलहाल कंसोलिडेशन के दौर से गुजर रही हैं। अमेरिकी GDP, PCE डेटा और फेडरल रिजर्व की टिप्पणियों पर ध्यान देने से अस्थिरता बनी रहेगी। ट्रेडर्स भाव की दिशा को लेकर बंटे हुए हैं और नए फंडामेंटल ट्रिगर्स की तलाश में हैं। इसका मतलब है कि बुलियन मार्केट में अभी तेजी या गिरावट की स्पष्ट दिशा नजर नहीं आ रही है।

इन्हें भी पढ़ें:


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।