MP Budget 2026 Live Updates: विधानसभा में पेश हो रहा मध्यप्रदेश का बजट, वित्त मंत्री का भाषण शुरू, देखिए लाइव
विधानसभा में पेश हो रहा मध्यप्रदेश का बजट, वित्त मंत्री का भाषण शुरू, MP Budget 2026 Live Updates Jagdish Devda Budget Speech
Madhya Pradesh Budget 2026
भोपालः MP Budget 2026 Live Updates: मध्यप्रदेश विधानसभा में वित्तीय वर्ष 2026-2027 के लिए आम बजट पेश हो रहा है। प्रदेश के डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा बतौर वित्त मंत्री यह बजट पेश कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने कहा कि हमारी सरकार का उद्देश्य हर हाथ को काम देना है। युवाओं को रोजगार देना है। प्रजा के सुख में ही राजा का सुख है और प्रजा के हित में ही राजा का हित है।
देखिए लाइव
MP Economic Survey: एमपी की विकास दर 11.14%
MP Budget 2026 Live Updates: इससे पहले विधानसभा में मंगलवार को वित्त वर्ष 2025-26 का आर्थिक सर्वेक्षण पेश किया गया। इसमें सरकार ने बताया कि चालू वित्त वर्ष 2025-26 में राज्य की विकास दर 11.14 प्रतिशत रही। प्रदेश का सकल राज्य घरेलू उत्पाद (जीएसडीपी) 2025-26 में 16.69 लाख करोड़ रुपये तक पहुंचने का अनुमान है, जो पिछले साल 15.03 लाख करोड़ रुपये थी। स्थिर मूल्यों पर भी 8.04 प्रतिशत की वास्तविक वृद्धि दर्ज होने का अनुमान है। वहीं, प्रति व्यक्ति आय में भी उल्लेखनीय बढ़ोतरी हुई है। हालांकि, यह राष्ट्रीय प्रति व्यक्ति आय 2.25 लाख से कम है। प्रदेश की प्रति व्यक्ति आय बढ़कर 1.69 लाख रुपये तक पहुंच गई है, जो आम नागरिक की आय में सुधार का संकेत देती है।
MP Unemployment Rate: बेरोजगार युवाओं की संख्या 26.53 लाख
सर्वेक्षण के अनुसार प्रदेश में नवंबर 2025 तक बेरोजगार युवाओं की संख्या 26.53 लाख है। वर्ष 2024 में 1.75 लाख युवाओं ने रोजगार कार्यालय में अपना रजिस्ट्रेशन कराया। यह संख्या वर्ष 2025 में बढ़कर 6.62 लाख पहुंच गई। वर्ष के अंत तक जीवित पंजी पर दर्ज कुल आवेदकों की संख्या वर्ष 2024 में 26.18 लाख थी, जो वर्ष 2025 नवंबर तक बढ़कर 25.53 लाख पहुंच गई है। हालांकि, सरकार रोजगार उपलब्ध कराने के लिए जॉब फेयर आयोजित कर रही है।
यह भी पढ़ेंः-
- Petrol Diesel Price 18 February 2026: पेट्रोल 45 और डीजल 48 रुपए लीटर, आम जनता के लिए राहत भरी खबर, अब इतने रुपए में हो जाएगा टैंक फुल
- Madhya Pradesh Budget 2026 Live Updates: मध्य प्रदेश सरकार आज पेश करेगी अपना पहला पेपरलेस बजट, देखें लाइव अपडेट
- Salim Khan Health Update: सलमान खान के पिता की अचानक बिगड़ी तबीयत, ICU में भर्ती हुए सलीम खान, बेटी अर्पिता पहुंची अस्पताल, सामने आया हेल्थ को लेकर बड़ा अपडेट
- Sidharth Malhotra Father Death: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर के पिता का निधन, नींद में ही छोड़ गए दुनिया, पूरे परिवार में शोक की लहर
- Madhya Pradesh Budget 2026: आज पेश होगा मध्यप्रदेश सरकार का पहला ‘पेपरलेस’ बजट, इन वर्गों को मिल सकती है बड़ी सौगात
- Aaj Ka Rashifal: आज इन राशि वालों को रहना होगा सावधान, अनजानों पर भरोसा करने से बचें, पढ़ें बुधवार का राशिफल

Facebook


