(Gold Rate 18 May 2026/ Image Credit: IBC24 News)
नई दिल्ली: Gold Rate 18 May 2026 in India: सप्ताह की शुरुआत यानी आज सोमवार को देशभर में सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। आज 18 मई की सुबह ज्यादातर शहरों में सोना सस्ता हुआ है। 245 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट तीनों कैटेगरी में कीमतें कम हुई है। इसके बावजूद पिछले सप्ताह सोने में अच्छी तेजी देखने को मिली थी। जिससे अब बाजार में उतार-चढ़ाव का माहौल बना हुआ है।
आज 24 कैरेट सोना करीब 710 रुपये प्रति 10 ग्राम, 22 कैरेट सोना 650 रुपये और 18 कैरेट सोना 530 रुपये प्रति 10 ग्राम तक सस्ता हुआ है। राजधानी दिल्ली में 18 कैरेट सोना 1,17,320 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। पिछले सप्ताह सोने की कीमतों में बढ़ोतरी दर्ज की गई थी। लेकिन अब बाजार में गिरावट देखने को मिल रही है।
| मात्रा | आज कीमत (₹) | कल कीमत (₹) | बदलाव |
| 1 ग्राम | ₹ 11,732 | ₹ 11,785 | ₹ -53 |
| 8 ग्राम | ₹ 93,856 | ₹ 94,280 | ₹ -424 |
| 10 ग्राम | ₹ 1,17,320 | ₹ 1,17,850 | ₹ -530 |
| 100 ग्राम | ₹ 11,73,200 | ₹ 11,78,500 | ₹ -5,300 |
ग्लोबल मार्केट में भी सोने की कीमतों में कमजोरी देखने को मिली है। हाजिर सोना गिरकर करीब 4,488.99 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया है। डॉलर के मजबूत होने के कारण सोने पर दबाव बना है। इसके साथ ही अमेरिका और ईरान के बीच तनाव और होर्मुज स्ट्रेट जैसे अहम समुद्री मार्गों को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है। जिससे वैश्विक स्तर पर महंगाई बढ़ने का डर भी है।
| शहर | 18 कैरेट (₹) | 22 कैरेट (₹) | 24 कैरेट (₹) |
| दिल्ली | 1,17,320 | 1,43,350 | 1,56,370 |
| मुंबई | 1,17,170 | 1,43,200 | 1,56,220 |
| अहमदाबाद | 1,17,220 | 1,43,250 | 1,56,270 |
| चेन्नई | 1,23,100 | 1,47,500 | 1,60,910 |
| कोलकाता | 1,17,170 | 1,43,200 | 1,56,220 |
| हैदराबाद | 1,17,170 | 1,43,200 | 1,60,910 |
| रायपुर | 1,17,170 | 1,43,200 | 1,56,220 |
| भोपाल | 1,17,220 | 1,43,250 | 1,56,270 |
| लखनऊ | 1,17,320 | 1,43,350 | 1,56,370 |
| चंडीगढ़ | 1,17,320 | 1,43,350 | 1,56,370 |
सोने के उलट चांदी की कीमतों में जोरदार तेजी देखने को मिली है। 18 मई को चांदी का भाव 10,000 रुपये बढ़कर 2,90,000 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गया है। पिछले सप्ताह भी इसमें 5,000 रुपये की बढ़ोतरी हुई थी। विशेषज्ञों का मानना है कि वैश्विक आर्थिक अनिश्चितता और महंगाई की चिंता के कारण निवेशक फिलहाल सतर्क रुख अपना रहे हैं। ऐसे में आने वाले दिनों में बाजार में और उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।
| दिनांक | 24 कैरेट (₹) | बदलाव | 22 कैरेट (₹) | बदलाव |
| 18 मई 2026 | ₹ 15,637 | -71 | ₹ 14,335 | -65 |
| 17 मई 2026 | ₹ 15,708 | 0 | ₹ 14,400 | 0 |
| 16 मई 2026 | ₹ 15,708 | -98 | ₹ 14,400 | -90 |
| 15 मई 2026 | ₹ 15,806 | -420 | ₹ 14,490 | -405 |
| 14 मई 2026 | ₹ 16,226 | 11 | ₹ 14,895 | 30 |
| 13 मई 2026 | ₹ 16,215 | 802 | ₹ 14,865 | 735 |
| 12 मई 2026 | ₹ 15,413 | 54 | ₹ 14,130 | 50 |
| 11 मई 2026 | ₹ 15,359 | 109 | ₹ 14,080 | 100 |
| 10 मई 2026 | ₹ 15,250 | 0 | ₹ 13,980 | 0 |
| 9 मई 2026 | ₹ 15,250 | -38 | ₹ 13,980 | -30 |