Bhopal Twisha Sharma Death Case: नशे के लिए इन चीजों का सेवन करती थी ट्विशा शर्मा, इस वजह से हुआ था गर्भपात! ट्विशा शर्मा की सास ने किया चौंकाने वाला खुलासा
नशे के लिए इन चीजों का सेवन करती थी ट्विशा शर्मा, इस वजह से हुआ था गर्भपात! Bhopal Twisha Sharma Death Case
भोपाल। Bhopal Twisha Sharma Death Case मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के कटारा हिल्स इलाके में पूर्व मिस पुणे रह चुकी 31 वर्षीय ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत ने पूरे देश में सनसनी फैला दी है। दिसंबर 2025 में एडवोकेट समर्थ सिंह से शादी करने वाली ट्विशा का शव 12 मई की रात उनके ससुराल में फंदे से लटका मिला। अब इस मामले को लेकर कई बड़े खुलासे हो रहे हैं। इसी बीच एडवोकेट समर्थ सिंह की मां और मृतका की सास ने दावा किया गया है कि ट्विशा शर्मा ड्रग की आदी थी।
Bhopal Twisha Sharma Death Case दरअसल, मृतका के पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका पर आज सुनवाई होनी है। जमानत आवेदन में समर्थ सिंह की मां की ओर से दावा किया गया है कि ट्विशा शर्मा ड्रग की आदी थी। आवेदन में कहा गया है कि जब उसे ड्रग नहीं मिलता था तो उसके हाथ कांपने लगते थे। यह भी उल्लेख किया गया है कि नोएडा में उसे आसानी से ड्रग उपलब्ध हो जाता था। आवेदन में कहा गया है कि गर्भवती होने के बाद ट्विशा का व्यवहार बदल गया था। दावा किया गया है कि नोएडा से लौटने के बाद ड्रग ओवरडोज के कारण उसका गर्भपात हुआ था। जमानत आवेदन में यह भी कहा गया है कि 30 अप्रैल को नोएडा से लौटने के बाद ट्विशा ने भारी मात्रा में गांजे का सेवन किया था और उसी के चलते उसका अबॉर्शन हुआ। ससुराल पक्ष की ओर से यह भी दावा किया गया है कि ट्विशा का भोपाल में एक मनोचिकित्सक के पास इलाज चल रहा था और उसका उपचार परिवार द्वारा कराया जा रहा था।
मृतका और उसकी मां के चैट्स भी वायरल
इधर मामले में मृतका और उसकी मां के बीच हुई व्हाट्सएप और इंस्टाग्राम चैट्स भी सामने आई हैं। इन चैट्स में ट्विशा ने कथित तौर पर अपने वैवाहिक जीवन की परेशानियों का जिक्र किया है। मौत से पांच दिन पहले किए गए संदेशों में उसने ससुराल पक्ष को लेकर नाराजगी जताई थी। एक संदेश में उसने लिखा कि “मेरा जीवन नरक हो गया है मम्मी”, जबकि दूसरे संदेश में उसने मां से उसे वहां से ले जाने की गुहार लगाई थी। चैट्स में यह भी सामने आया है कि ट्विशा ने पति पर चरित्र हनन जैसे आरोप लगाए थे। एक संदेश में उसने लिखा कि “समर्थ पूछ रहा है कि किसका बच्चा था जो अबॉर्ट किया है।” वहीं एक अन्य संदेश में उसने कहा कि “मेरा दम घुट रहा है यहां।” मामले में नया मोड़ तब आया जब मृतका के परिजनों ने छह दिन बाद भी शव लेने से इंकार कर दिया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और अदालत में जमानत याचिका पर सुनवाई के बाद आगे की स्थिति स्पष्ट होगी।
- Hardoi News: ‘तुम मेरे भाई जैसे हो’ सुनते ही युवक ने किया ऐसा कांड, तेज दांतों से काट दिया किशोरी के शरीर का ये अंग, जानकर कांप उठेंगे आप
- Petrol Diesel Price 18 May 2026: क्या फिर पड़ने वाली है महंगाई की मार? कच्चे तेल में आग के बाद पेट्रोल-डीजल के नए रेट आए सामने, टंकी फुल कराने से पहले जान लें आजा का ताजा भाव
- Today Live Breaking News and Updates 18 May 2026: अमित शाह के छत्तीसगढ़ दौरे का दूसरा दिन, राजधानी में 400 नई Dial-112 गाड़ियों को दिखाएंगे हरी झंडी, बस्तर में करेंगे बड़ा मंथन
- Disha Patani Hot Pic: ब्लैक डीप नेक गाउन में इस बॉलीवुड दिवा ने दिखाया बोल्ड अवतार, हॉट तस्वीरों से नजर नहीं हटा पा रहे फैंस
- MP Weather Update : एमपी में आसमान से बरसने वाले हैं ‘अंगारे’! IMD की नई चेतावनी ने उड़ाए होश, घर से बाहर निकलने से पहले जान लें ये बात
- Amit Shah Chhattisgarh Visit : छत्तीसगढ़ दौरे पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह! राजधानी में 400 नई Dial-112 गाड़ियों को दिखाएंगे हरी झंडी, बस्तर में करेंगे बड़ा मंथन, जानें मिनट-टू-मिनट शेड्यूल

Facebook


