(Gold Rate Today 02 September 2026/ Image Credit: AI-generated)
नई दिल्ली: Gold Rate Today 02 September 2026: अगर आप सोना या चांदी खरीदने (Gold Silver Rate Today) की तैयारी कर रहे हैं तो आज के भाव आपके लिए अहम है। बुधवार को सोने की कीमत (Gold Rate Today) में 10 रुपये प्रति 10 ग्राम की हल्की गिरावट दर्ज की गई। इसके बाद 24 कैरेट सोना 1,54,230 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। पिछले तीन दिनों में 18 कैरेट सोना 3,120 रुपये 22 कैरेट सोना 3,810 रुपये और 24 कैरेट वाला गोल्ड 4,160 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता हो चुका है। 30 अगस्त को 24 कैरेट वाला सोना 1,58,390 रुपये प्रति 10 ग्राम पर था जो आज 1,54,230 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है। बाजार जानकारों के मुताबिक कमजोर हाजिर मांग ने कीमतों पर दबाव बनाया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोना 4,432.26 डॉलर प्रति औंस के आसपास है।
आज दिल्ली, जयपुर और लखनऊ में 18 कैरेट सोना 1,15,710 रुपये, 22 कैरेट 1,41,390 रुपये और 24 कैरेट (Gold Price Today) 1,54,230 रुपये प्रति 10 ग्राम है। मुंबई, कोलकाता और हैदराबाद में 18 कैरेट का भाव 1,15,560 रुपये, 22 कैरेट 1,41,240 रुपये और 24 कैरेट 1,54,080 रुपये है। अहमदाबाद और भोपाल में 24 कैरेट सोना 1,54,130 रुपये है। चेन्नई में सबसे ज्यादा 24 कैरेट भाव 1,54,630 रुपये दर्ज किया गया है, जबकि चंडीगढ़ में कीमत दिल्ली के समान है।
| शहर | 18 कैरेट सोना (₹) | 22 कैरेट सोना (₹) | 24 कैरेट सोना (₹) |
| Delhi Gold Rate Today | ₹ 1,15,710 | ₹ 1,41,390 | ₹ 1,54,230 |
| Mumbai Gold Rate Today | ₹ 1,15,560 | ₹ 1,41,240 | ₹ 1,54,080 |
| Ahmedabad Gold Rate Today | ₹ 1,15,610 | ₹ 1,41,290 | ₹ 1,54,130 |
| Chennai Gold Rate Today | ₹ 1,19,440 | ₹ 1,41,740 | ₹ 1,54,630 |
| Kolkata Gold Rate Today | ₹ 1,15,560 | ₹ 1,41,240 | ₹ 1,54,080 |
| Hyderabad Gold Rate Today | ₹ 1,15,560 | ₹ 1,41,240 | ₹ 1,54,080 |
| Jaipur Gold Rate Today | ₹ 1,15,710 | ₹ 1,41,390 | ₹ 1,54,230 |
| Bhopal Rate Today | ₹ 1,15,610 | ₹ 1,41,290 | ₹ 1,54,130 |
| Lucknow Gold Rate Today | ₹ 1,15,710 | ₹ 1,41,390 | ₹ 1,54,230 |
| Chandigarh Gold Rate Today | ₹ 1,15,710 | ₹ 1,41,390 | ₹ 1,54,230 |
मंगलवार, 1 सितंबर को सोने की कीमत में तेज गिरावट देखने को मिली थी। 24 कैरेट गोल्ड 2,680 रुपये सस्ता होकर 1,54,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया था। इसी तरह 22 कैरेट सोने में 2,450 रुपये की गिरावट दर्ज हुई और इसका भाव 1,41,400 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। लगातार दूसरे दिन कीमतों में नरमी से खरीदारों को कुछ राहत मिली है।
| दिनांक | 24 कैरेट (₹/ग्राम) | बदलाव | 22 कैरेट (₹/ग्राम) | बदलाव |
| 02 सितंबर 2026 | ₹ 15,423 | ₹ -1 | ₹ 14,139 | ₹ -1 |
| 01 सितंबर 2026 | ₹ 15,424 | ₹ -268 | ₹ 14,140 | ₹ -245 |
| 31 अगस्त 2026 | ₹ 15,692 | ₹ -147 | ₹ 14,385 | ₹ -135 |
| 30 अगस्त 2026 | ₹ 15,839 | ₹ 0 | ₹ 14,520 | ₹ 0 |
| 29 अगस्त 2026 | ₹ 15,839 | ₹ -289 | ₹ 14,520 | ₹ -265 |
| 28 अगस्त 2026 | ₹ 16,128 | ₹ 49 | ₹ 14,785 | ₹ 45 |
| 27 अगस्त 2026 | ₹ 16,079 | ₹ -311 | ₹ 14,740 | ₹ -285 |
| 26 अगस्त 2026 | ₹ 16,390 | ₹ 0 | ₹ 15,025 | ₹ 0 |
| 25 अगस्त 2026 | ₹ 16,390 | ₹ -22 | ₹ 15,025 | ₹ -20 |
| 24 अगस्त 2026 | ₹ 16,412 | ₹ 88 | ₹ 15,045 | ₹ 80 |
सोने के साथ चांदी की कीमत (Silver Price Today) में भी आज मामूली गिरावट आई है। चांदी 100 रुपये सस्ती होकर 2,49,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। हालांकि, इससे एक दिन पहले यानी 1 सितंबर को चांदी में 5,000 रुपये प्रति किलोग्राम की बड़ी गिरावट हुई थी। तब चांदी 2,50,000 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर कारोबार कर रही थी। ऐसे में आज की हल्की गिरावट के बावजूद चांदी की कीमत अभी भी ऊंचे स्तर पर बनी हुई है।