Share Market Today: आज शेयर बाजार में मचेगा कोहराम? गिफ्ट निफ्टी ने दिए ये संकेत, NMDC समेत ये स्टॉक्स रहेंगे रडार पर

Ads

Share Market Today: कल मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार (Share Market Today) दबाव में रहा, लेकिन निफ्टी 24,000 के ऊपर टिकने में सफल रहा। कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों और अमेरिका-ईरान तनाव से बाजार की चिंता बढ़ गई है। इस बीच निवेशकों की नजर कुछ प्रमुख शेयरों पर रही जिनमें आगे हलचल देखने को मिल सकती है।

  •  
  • Publish Date - September 2, 2026 / 09:02 AM IST,
    Updated On - September 2, 2026 / 09:05 AM IST

(Share Market Today/ Image Credit: IBC24 News)

HIGHLIGHTS
  • GIFT Nifty में कमजोरी, बाजार की शुरुआत दबाव में हो सकती है।
  • कच्चे तेल की कीमतों में तेजी से निवेशकों की चिंता बढ़ी।
  • अमेरिका-ईरान तनाव से ग्लोबल मार्केट में रिस्क बढ़ा।

नई दिल्ली: Share Market Today: कल मंगलवार के कारोबार में भारतीय शेयर बाजार (Share Market Today) पर लगातार बिकवाली का दबाव देखने को मिला। लेकिन दिन के खत्म होने तक निफ्टी 24,000 के अहम स्तर से ऊपर बना रहा। कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों और अमेरिका-ईरान के बीच बढ़ते तनाव ने निवेशकों की चिंत बढ़ा दी है। वहीं, निफ्टी की साप्ताहिक एक्सपायरी के कारण इंट्राडे कारोबार में भी काफी उतार-चढ़ाव रहा। आज बुधवार को गिफ्ट निफ्टी करीब 24,034 के स्तर पर कारोबार करता दिखा, जो निफ्टी फ्यूचर्स की पिछली क्लोजिंग से लगभग 56 अंक नीचे है। इससे बाजार में कमजोर शुरुआत के संकेत मिल रहे हैं।

अमेरिका-ईरान तनाव से बढ़ी चिंता

अमेरिका और ईरान के बीच सैन्य तनाव बढ़ने से वैश्विक बाजारों में भी सतर्कता का माहौल बना हुआ है। अमेरिका ने नए हमले किए हैं, जबकि ईरान ने जवाबी कार्रवाई का दावा किया है। इस घटनाक्रम से मिडिल ईस्ट में तनाव और बढ़ने की आशंका है। निवेशकों की नजर अब तेल की सप्लाई पर है क्योंकि लंबे समय तक तनाव रहने पर कच्चे तेल की कीमतों (Crude Oil Prices) में और तेजी आ सकती है।

ग्लोबल मार्केट भी दबाव में

एशियाई बाजारों में (Asian Markets Today) भी कमजोरी देखने को मिली। जापान का Topix करीब 2% और ऑस्ट्रेलिया का S&P/ASX 200 लगभग 1.4% नीचे रहा। तेल की महंगाई से ग्लोबल इंफ्लेशन बढ़ने की चिंता बनी हुई है, जिससे ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद प्रभावित हो सकती है। अमेरिकी बाजार में Nasdaq 100 ने करीब दो हफ्तों का कमजोर प्रदर्शन किया। दूसरी ओर मजबूत डॉलर और अमेरिकी बॉन्ड यील्ड के कारण सोना भी दो हफ्ते के निचले स्तर पर पहुंच गया।

इन शेयरों पर रहेगी खास नजर

बुधवार के कारोबार (Stock Market Today) में टाटा मोटर्स, हीरो मोटोकॉर्प, अदाणी ग्रीन एनर्जी और विप्रो चर्चा में रह सकते हैं। टाटा मोटर्स को Iveco Group के प्रस्तावित अधिग्रहण के लिए जरूरी रेगुलेटरी मंजूरी मिली है। हीरो मोटोकॉर्प की अगस्त घरेलू बिक्री 4.5% बढ़ी। अदाणी ग्रीन ने गुजरात के खावड़ा में 139 MW का सोलर प्रोजेक्ट शुरू किया, जबकि विप्रो ने ABB के साथ डिजिटल वर्कप्लेस सर्विसेज का कॉन्ट्रैक्ट रिन्यू किया।

NMDC समेत इन कंपनियों पर भी नजर

NMDC ने अगस्त में उत्पादन और बिक्री में सालाना बढ़ोतरी दर्ज की। रिलायंस इंडस्ट्रीज की FMCG इकाई ने आइसक्रीम ब्रांड Bombay Creamery लॉन्च किया है। टेक्समैको रेल एंड इंजीनियरिंग को 24.48 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला। वेल्सपन कॉर्प ने जॉर्डन में पाइप और कोटिंग सुविधाओं के लिए MoU किया। वहीं ग्लैंड फार्मा की विशाखापत्तनम यूनिट के US FDA निरीक्षण में कोई Form 483 ऑब्जर्वेशन नहीं मिला।

नोट:-शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन होता है। शेयरों, म्यूचुअल फंड्स और अन्य वित्तीय साधनों की कीमतें बाजार की स्थितियों, आर्थिक परिस्थितियों और अन्य कारकों के आधार पर घट-बढ़ सकती हैं। इसमें पूंजी हानि की संभावना भी शामिल है। इस जानकारी का उद्देश्य केवल सामान्य जागरूकता बढ़ाना है और इसे निवेश या वित्तीय सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए।

इन्हें भी पढ़ें:

बुधवार को शेयर बाजार की शुरुआत कैसी रह सकती है?

GIFT Nifty के संकेतों के मुताबिक भारतीय बाजार की शुरुआत कमजोर रह सकती है।

बाजार पर सबसे ज्यादा दबाव क्यों है?

कच्चे तेल की बढ़ती कीमतें और अमेरिका-ईरान के बीच बढ़ता तनाव बाजार की चिंता के प्रमुख कारण हैं।

क्या निफ्टी 24,000 के नीचे जा सकता है?

बाजार में उतार-चढ़ाव बना हुआ है। 24,000 का स्तर अहम सपोर्ट माना जा रहा है, लेकिन वैश्विक घटनाक्रम के कारण दबाव बढ़ सकता है।

किन शेयरों पर निवेशकों की नजर रहेगी?

Tata Motors, Hero MotoCorp, Adani Green Energy, Wipro, NMDC, Reliance Industries, Texmaco Rail, Welspun Corp और Gland Pharma चर्चा में रह सकते हैं।