MP Police Bharti 2026 | Photo Credit: AI
भोपाल: MP Police Bharti 2026 अगर आप भी सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं और आप भी पुलिस विभाग में नौकरी करना चाहते हैं तो ये खबर आपके लिए है। (MP Police Recruitment 2026) दरअसल मध्य प्रदेश में कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) ने पुलिस सब-इंस्पेक्टर (एसआई) और सूबेदार भर्ती परीक्षा-2026 का विज्ञापन जारी कर दिया है। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 9 सितंबर से शुरू होकर 23 सितंबर 2026 तक चलेगी।
MP Police Bharti 2026 भर्ती अभियान के तहत पुलिस विभाग में कुल 507 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 9 सितंबर से शुरू होकर 23 सितंबर 2026 तक चलेगी। अभ्यर्थियों को आवेदन में संशोधन के लिए 28 सितंबर तक का समय दिया गया है।
भर्ती परीक्षा अगले महीने 28 अक्टूबर से दो पालियों में आयोजित होगी। आवेदन से जुड़ी पात्रता, आरक्षण और अन्य शर्तों को ध्यान से जांचने के बाद ही अभ्यर्थियों को फॉर्म भरने की सलाह दी गई है।
भर्ती में सबसे अधिक 312 पद उप निरीक्षक (जिला पुलिस बल) के लिए निर्धारित हैं। इसके अलावा 81 पद सूबेदार और 69 पद उप निरीक्षक (विशेष सशस्त्र बल) के हैं। बाकी पद आर्म्स, फोटो, फिंगरप्रिंट सहित पुलिस की अन्य तकनीकी शाखाओं में भरे जाएंगे।
भर्ती प्रक्रिया के दौरान अभ्यर्थियों को आवेदन फॉर्म में अपनी जानकारी सही-सही भरनी होगी। अगर किसी उम्मीदवार की ओर से गलत या भ्रामक जानकारी दी जाती है, तो उसकी उम्मीदवारी निरस्त की जा सकती है।