TI-SI Promotion Cancelled Order PDF: पुलिस विभाग ने रद्द किया 150 से अधिक SI-TI का प्रमोशन, त्योहार से पहले लगा जोर का झटका, PHQ से जारी हुआ आदेश
TI-SI Promotion Cancelled Order PDF: पुलिस विभाग ने रद्द किया 150 से अधिक SI-TI का प्रमोशन, त्योहार से पहले लगा जोर का झटका, PHQ से जारी हुआ आदेश
TI-SI Promotion Cancelled Order PDF: पुलिस विभाग ने रद्द किया 150 से अधिक SI-TI का प्रमोशन, त्योहार से पहले लगा जोर का झटका, PHQ से जारी हुआ आदेश / Image: AI Generated
- 61 पुलिसकर्मियों का प्रमोशन रद्द
- जांच और कोर्ट केस बनी वजह
- प्रमोशन नहीं लेने वालों पर भी असर
ग्वालियर: TI-SI Promotion Cancelled Order PDF कृष्ण जन्माष्टमी से पहले पुलिस विभाग ने पुलिसकर्मियों को बड़ा झटका दिया है। पुलिस मुख्यालय ने 161 पुलिसकर्मियों की पदोन्नति निरस्त कर दिया है। पदोन्नति निरस्त किए जाने को लेकर जारी किए गए आदेश में उप निरीक्षक और निरीक्षकों का नाम शामिल है। पदोन्नति निरस्त किए जाने के संबंध में पुलिस मुख्यालय ने हवाला दिया है कि जिन पुलिसकर्मियों के खिलाफ विभागीय जांच, विभागीय दंड और कोर्ट केस चल रहे हैं उनका प्रमोशन रोक दिया गया है।
पुलिस विभाग ने रद्द किया प्रमोशन
TI-SI Promotion Cancelled Order PDF पुलिस मुख्यालय की ओर से जारी आदेश के अनुसार 83 उप निरीक्षकों का नाम शामिल है। जबकि दूसरे आदेश में 78 निरीक्षकों का नाम शामिल है। बता दें कि पुलिस मुख्यालय की ओर से उप निरीक्षक और सहायक उप निरीक्षकों के प्रमोशन का आदेश 20 और निरीक्षक और उप निरीक्षकों के प्रमोशन का आदेश 13 जुलाई को जारी किया था।
क्यों रद्द कर दी गई पदोन्नति
पुलिस मुख्यालय ने जारी आदेश में कहा है कि जिन कर्मचारियों के खिलाफ किसी भी प्रकार की जांच, कोर्ट केस या दंडात्मक कार्रवाई हुई है उनका प्रमोशन रद्द कर दिया गया है। इसके अलावा एक और वजह सामने आई है। कई कर्मियों ने खुद स्वेच्छा से पदोन्नति का लाभ नहीं लिया। संबंधित जिलों के पुलिस अधीक्षकों ने भी इन्हें कार्यमुक्त नहीं किया। इसी वजह से पुलिस मुख्यालय ने पूरी पदोन्नति सूची पर रोक लगाई।
इन पुलिसकर्मियों का प्रमोशन रद्द


ये भी पढ़ें
- Today Live Breaking News and Updates 2 September 2026: जल शक्ति मंत्रालय के शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी का बड़ा संबोधन, इन मुद्दों पर होगी चर्चा
- Share Market Today: आज शेयर बाजार में मचेगा कोहराम? गिफ्ट निफ्टी ने दिए ये संकेत, NMDC समेत ये स्टॉक्स रहेंगे रडार पर
- Jabalpur Crime News: पिंजड़े में बंद हुआ कुख्यात ‘चूहा’, पुलिस ने घेराबंदी कर दबोचा, लोगों के बीच फैलाता था खौफ, 5 हजार का था इनामी बदमाश

Facebook


