Gold Rate Today 03 September 2026: सुबह-सुबह गोल्ड इतने रुपये सस्ती! 10 ग्राम के दाम टूटकर 1.14 लाख रुपये के करीब पहुंचा, त्योहारी सीजन में खरीदारों की लग गई लॉटरी

Gold Rate Today 03 September 2026: अमेरिका और ईरान तनाव से कच्चे तेल की कीमतों में तेजी और महंगाई की चिंता को बढ़ा दी है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना 4,303.12 डॉलर प्रति औंस पर है। भारत में सोने और चांदी की कीमतें घरेलू मांग, रुपये की चाल और ग्लोबल मार्केट के उतार-चढ़ाव से प्रभावित होती है।

Gold Rate Today 03 September 2026: सुबह-सुबह गोल्ड इतने रुपये सस्ती! 10 ग्राम के दाम टूटकर 1.14 लाख रुपये के करीब पहुंचा, त्योहारी सीजन में खरीदारों की लग गई लॉटरी

(Gold Rate Today 03 September 2026/ Image Credit: AI-generated)

Modified Date: September 3, 2026 / 10:27 am IST
Published Date: September 3, 2026 10:19 am IST
HIGHLIGHTS
  • सोने की गिरावट जारी
  • दिल्ली में 24K ₹1.52 लाख
  • चांदी ₹2,44,900 प्रति किलो

नई दिल्ली: Gold Rate Today 03 September 2026: सोने की कीमतों में लगातार गिरावट का सिलसिला जारी है। आज 03 सितंबर की सुबह देश के ज्यादातर शहरों मे 18 कैरेट से लेकर 24 कैरेट वाले सोने के दाम (Gold Price Today) में गिरावट देखने को मिल रही है। दिल्ली में 18 कैरेट सोने की कीमत घटकर 1.14 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के करीब पहुंच गया है। जिससे त्योहारी सीजन में आम जनता को थोड़ी राहत महसूस हो रही है। इससे पहले दिल्ली के सर्राफा बाजार में हाजिर सोना लगातार छठे कारोबारी दिन में गिरा और तीन सप्ताल से अधिक समय के निचले स्तर पर पहुंच गया। वहीं, अमेरिका-ईरान तनाव और कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों से महंगाई को लेकर चिंता भी बढ़ गई है।

ब्याज दरों की आशंका से सोने पर दबाव

अमेरिकी फेडरल रिजर्व की ब्याज दरों को लेकर बाजार में बनी अनिश्चितता का असर भी सोने पर दिख रहा है। निवेशक ब्याज दरों में बढ़ोतरी की संभावना को देखते हुए सोने में सतर्कता बरत रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में स्पॉट गोल्ड का भाव 4,303.12 डॉलर प्रति औंस पर है। घरेलू बाजार में सोने के दाम पर अंतरराष्ट्रीय कीमतों के साथ रुपये की चाल और स्थानीय मांग का भी असर पड़ता है।

प्रमुख शहरों में आज का गोल्ड रेट

दिल्ली में 18 कैरेट सोना (Gold Rate Today) 1,14,160 रुपये, 22 कैरेट 1,39,490 रुपये और 24 कैरेट 1,52,160 रुपये प्रति 10 ग्राम है। मुंबई और रायपुर में ये भाव क्रमशः 1,14,010 रुपये, 1,39,340 रुपये और 1,52,010 रुपये हैं। अहमदाबाद और भोपाल में 18 कैरेट 1,14,060 रुपये, 22 कैरेट 1,39,390 रुपये और 24 कैरेट 1,52,060 रुपये प्रति 10 ग्राम है। चेन्नई में 18 कैरेट 1,17,190 रुपये, 22 कैरेट 1,39,340 रुपये और 24 कैरेट 1,52,010 रुपये है। कोलकाता, हैदराबाद और रायपुर में 18 कैरेट 1,14,010 रुपये, 22 कैरेट 1,39,340 रुपये और 24 कैरेट 1,52,010 रुपये है।

आज प्रमुख शहरों में सोने के भाव प्रति 10 ग्राम (गुडरिटर्न के अनुसार)

शहर 18 कैरेट सोना (₹) 22 कैरेट सोना (₹) 24 कैरेट सोना (₹)
Delhi Gold Rate Today ₹ 1,14,160 ₹ 1,39,490 ₹ 1,52,160
Mumbai Gold Rate Today ₹ 1,14,010 ₹ 1,39,340 ₹ 1,52,010
Ahmedabad Gold Rate Today ₹ 1,14,060 ₹ 1,39,390 ₹ 1,52,060
Chennai Gold Rate Today ₹ 1,17,190 ₹ 1,39,340 ₹ 1,52,010
Kolkata Gold Rate Today ₹ 1,14,010 ₹ 1,39,340 ₹ 1,52,010
Hyderabad Gold Rate Today ₹ 1,14,010 ₹ 1,39,340 ₹ 1,52,010
Raipur Gold Rate Today ₹ 1,14,010 ₹ 1,39,340 ₹ 1,52,010
Bhopal Rate Today ₹ 1,14,060 ₹ 1,39,390 ₹ 1,52,060
Lucknow Gold Rate Today ₹ 1,14,160 ₹ 1,39,490 ₹ 1,52,160
Chandigarh Gold Rate Today ₹ 1,14,160 ₹ 1,39,490 ₹ 1,52,160

चांदी भी हुई सस्ती

सोने के साथ चांदी की कीमतों (Silver Price Today) में भी कमजोरी देखने को मिली। 3 सितंबर की सुबह चांदी 100 रुपये गिरकर 2,44,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई। हालांकि, चेन्नई में इसका भाव 2,49,900 रुपये प्रति किलोग्राम है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में स्पॉट सिल्वर 63.64 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही है। घरेलू और वैश्विक आर्थिक परिस्थितियां दोनों ही सोने और चांदी की कीमतों (Gold Silver Prices) को प्रभावित करती हैं।

पिछले 10 दिनों में दिल्ली में सोने के दाम (1 ग्राम)

दिनांक 24 कैरेट सोना बदलाव 22 कैरेट सोना बदलाव
03 सितंबर 2026 ₹ 15,216 ₹ -1 ₹ 13,949 ₹ -1
02 सितंबर 2026 ₹ 15,217 ₹ -207 ₹ 13,950 ₹ -190
01 सितंबर 2026 ₹ 15,424 ₹ -268 ₹ 14,140 ₹ -245
31 अगस्त 2026 ₹ 15,692 ₹ -147 ₹ 14,385 ₹ -135
30 अगस्त 2026 ₹ 15,839 ₹ 0 ₹ 14,520 ₹ 0
29 अगस्त 2026 ₹ 15,839 ₹ -289 ₹ 14,520 ₹ -265
28 अगस्त 2026 ₹ 16,128 ₹ 49 ₹ 14,785 ₹ 45
27 अगस्त 2026 ₹ 16,079 ₹ -311 ₹ 14,740 ₹ -285
26 अगस्त 2026 ₹ 16,390 ₹ 0 ₹ 15,025 ₹ 0
25 अगस्त 2026 ₹ 16,390 ₹ -22 ₹ 15,025 ₹ -20

इन्हें भी पढ़ें:


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।