Raipur Ganesh Pandal 2026: गणेशोत्सव से पहले रायपुर पुलिस की बड़ी तैयारी, हर पंडाल की सुरक्षा संभालेगा नोडल पुलिस अफसर, CCTV कैमरे से होगी निगरानी

Raipur Ganesh Pandal 2026: गणेशोत्सव से पहले रायपुर पुलिस की बड़ी तैयारी, हर पंडाल की सुरक्षा संभालेगा नोडल पुलिस अफसर, CCTV कैमरे से होगी निगरानी

Raipur Ganesh Pandal 2026: गणेशोत्सव से पहले रायपुर पुलिस की बड़ी तैयारी, हर पंडाल की सुरक्षा संभालेगा नोडल पुलिस अफसर, CCTV कैमरे से होगी निगरानी

Raipur Ganesh Pandal 2026 | Photo Credit: AI

Modified Date: September 3, 2026 / 08:09 am IST
Published Date: September 3, 2026 8:08 am IST
HIGHLIGHTS
  • रायपुर में गणेशोत्सव को लेकर पुलिस अलर्ट
  • 50 समितियों के साथ हुई बैठक
  • पंडालों के लिए जारी किए ये निर्देश

रायपुर: Raipur Ganesh Pandal 2026 सितंबर का महीना आज से शुरू हो गया है। सितंबर को त्योहारों और धार्मिक आयोजनों के लिहाज से भी खास माना जाता है। इस महीने कई महत्वपूर्ण व्रत और त्योहार पड़ने वाले हैं। 5 तारीख को कृष्ण जन्माष्ठमी मनाई जाएगी। जिसके बाद 14 सितंबर से गणेश चतुर्थी (Raipur Ganesh Chaturthi 2026) का पर्व शुरू हो जाएगा। (Raipur Ganesh Jhaki 2026) आगामी त्योहार को देखते हुए शहर में सुरक्षा, कानून-व्यवस्था और यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए रायपुर कमिश्नरेट पुलिस ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी कड़ी में बुधवार को पुलिस अधिकारियों ने शहर के प्रमुख गणेश समितियों के साथ बैठक की। इस बैठक में शहर के करीब 50 गणेश उत्सव समितियों के लगभग 100 पदाधिकारी शामिल हुए।

सभी समितियों को दिए ये निर्देश

Raipur Ganesh Pandal 2026 पुलिस अधिकारियों ने बैठक के दौरान शहर के सभी समितियों को पंडालों की व्यवस्था से लेकर गणेश प्रतिमा की स्थापना और विसर्जन तक सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जरूरी दिशा-निर्देश दिए गए। पुलिस अधिकारियों ने समितियों को निर्देश दिया कि गणेश पंडाल (Raipur Ganesh Pandal) के लिए सुरक्षित और उपयुक्त स्थान का चयन किया जाए। आवश्यकतानुसार पुलिस, प्रशासन, नगर निगम और संबंधित विभागों से अनुमति एवं अनापत्ति प्रमाण पत्र लिया जाए। पंडाल ऐसी जगह नहीं बनाया जाए, जहां से बिजली के तार गुजर रहे हों या ट्रांसफार्मर बेहद नजदीक हो।

नोडल पुलिस अधिकारी नियुक्त

शहर में सुरक्षा, कानून-व्यवस्था और यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए पुलिस अधिकारियों ने हर गणेश पंडाल के लिए पहली बार एक नोडल पुलिस अधिकारी नियुक्त किया जाएगा। ये अधिकारी संबंधित गणेश समिति के साथ लगातार संपर्क में रहेंगे और स्थापना से लेकर विसर्जन तक सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को लेकर समन्वय करेंगे।

पंडाल के लिए अनुमति और CCTV जरूरी

बैठक के दौरान पुलिस अधिकारियों ने साफ किया कि गणेश पंडाल लाने के लिए नगर निगम से अनुमति लेना होगा और और फायर NOC जरूरी होगी। इसके साथ ही पंडाल में CCTV कैमरे लगाना भी अनिवार्य किया गया है। पुलिस का कहना है कि इससे किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति पर नजर रखने और जरूरत पड़ने पर तत्काल कार्रवाई करने में मदद मिलेगी।

महिला वालंटियर्स की भी होगी तैनाती

गणेश पंडालों में सिर्फ पुरुष वालंटियर्स ही नहीं, बल्कि महिला वालंटियर्स की भी तैनाती की जाएगी। खासकर महिला श्रद्धालुओं और परिवारों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह व्यवस्था की जा रही है।

इन्हें भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।