Stock Market 15 July 2026: शेयर बाजार में आज कौन करेगा कमाल और कौन देगा झटका? गिफ्ट निफ्टी में तेजी से बढ़ी उम्मीदें, इन शेयरों में होगी जबरदस्त हलचल
Stock Market 15 July 2026: आज शेयर बाजार की शुरुआत बढ़त के साथ होने की उम्मीद है। हालांकि, वैश्विक बाजार के कमजोर संकेत और भू-राजनीतिक तनाव के चलते कारोबार में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। पहली तिमाही के नतीजों के कारण HDFC लाइफ, L&T टेक्नोलॉजी, हीरो मोटोकॉर्प समेत कई शेयर निवेशकों की नजर में रह सकता है।
(Stock Market 15 July 2026/ Image Credit: AI-generated)
- गिफ्ट निफ्टी बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है, जिससे बाजार की सकारात्मक शुरुआत के संकेत हैं।
- Q1 नतीजों के चलते कई दिग्गज कंपनियों के शेयर फोकस में रहेंगे।
- हीरो मोटोकॉर्प ने एथर एनर्जी में 1,000 करोड़ रुपये तक अतिरिक्त निवेश को मंजूरी दी।
नई दिल्ली: Stock Market 15 July 2026 in India: आज 15 जुलाई को घरेलू शेयर बाजार (Stock Market 15 July 2026) की शुरुआत पॉजिटिव रहने की उम्मीद है। सुबह गिफ्ट निफ्टी करीब 21 अंक की तेजी के साथ 24,035.50 के स्तर पर ट्रेड करता नजर आया। जिससे यह संकेत मिल रहे हैं कि बाजार हरे निशान (Stock Market Today) में खुल सकता है। लेकिन निवेशकों को पूरी तरह निश्चिंत रहने की जरूरत नहीं है। पश्चिम एरिय में जारी भू-राजनीतिक तनाव, अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट क्रूड का 85 डॉलर प्रति बैरल से ऊपर बने रहना और कमजोर वैश्विक संकेत बाजार में उतार-चढ़ाव बढ़ा सकते हैं।
Q1 नतीजों से इन कंपनियों के शेयर रहेंगे फोकस में
पहली तिमाही (Q1) के नतीजों का सीजन तेज हो चुका है। इसलिए कई बड़ी कंपनियों के शेयर आज चर्चा में रह सकते हैं। आज HDFC लाइफ इंश्योरेंस, HDFC एसेट मैनेजमेंट, ICICI लोम्बार्ड, ICICI प्रूडेंशियल लाइफ, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, Groww, एंजेल वन, फेडबैंक फाइनेंशियल सर्विसेज, HDB फाइनेंशियल सर्विसेज, जना स्मॉल फाइनेंस बैंक, मैंगलोर रिफाइनरी, नेटवर्क18 और स्टील स्ट्रिप्स व्हील्स सहित कई कंपनियां अपने तिमाही नतीजे जारी करेंगी। इन कंपनियों के वित्तीय प्रदर्शन का असर उनके शेयरों की चाल पर देखने को मिल सकता है। इसके अलावा निवेशकों की नजर अमेरिका समेत अन्य देशों से आने वाले अहम आर्थिक आंकड़ों पर भी बनी रहेगी।
इन कंपनियों से जुड़े बड़े अपडेट
हीरो मोटोकॉर्प ने अपनी सहयोगी कंपनी एथर एनर्जी में 1,000 करोड़ रुपये तक अतिरिक्त निवेश को मंजूरी दी है जिससे कंपनी के शेयरों पर असर पड़ सकता है। वहीं L&T टेक्नोलॉजी सर्विसेज ने जून तिमाही में मुनाफा और आय दोनों में अच्छी बढ़त दर्ज की है। टाटा एल्क्सी ने भी मजबूत तिमाही नतीजे पेश किए हैं। जबकि आनंद राठी ने मुनाफे और नेट इंटरेस्ट इनकम में बढ़ोतरी दर्ज की है। दूसरी ओर बेलराइज इंडस्ट्रीज ने अपना QIP लॉन्च किया है। जिससे कंपनी के शेयर निवेशकों के नजर पर बने रह सकते हैं।
अन्य शेयरों में भी दिख सकती है हलचल
किर्लोस्कर ब्रदर्स की ब्रिटेन स्थित सहयोगी कंपनी को बड़ा विदेशी ऑर्डर मिला है जो शेयर के लिए सकारात्मक माना जा रहा है। EaseMyTrip ने झारखंड सरकार के साथ पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए समझौता किया है। जम्मू-कश्मीर बैंक ने अपनी हिस्सेदारी बेचने का प्रस्ताव दिया है। जबकि डेल्हीवरी की वित्तीय सेवा इकाई को RBI से महत्वपूर्ण मंजूरी मिलने की प्रक्रिया आगे बढ़ी है। IOL के फार्मा उत्पाद को चीन में मंजूरी मिली है, जो कंपनी के लिए अच्छी खबर है। वहीं जैन रिसोर्स रीसाइक्लिंग के तमिलनाडु प्लांट में फर्नेस फटने की घटना से कंपनी के शेयरों पर दबाव देखने को मिल सकता है।
नोट:-शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन होता है। शेयरों, म्यूचुअल फंड्स और अन्य वित्तीय साधनों की कीमतें बाजार की स्थितियों, आर्थिक परिस्थितियों और अन्य कारकों के आधार पर घट-बढ़ सकती हैं। इसमें पूंजी हानि की संभावना भी शामिल है। इस जानकारी का उद्देश्य केवल सामान्य जागरूकता बढ़ाना है और इसे निवेश या वित्तीय सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए।
इन्हें भी पढ़ें:
- Petrol Diesel Price Today 15 July 2026: क्या आज फिर बदल गए पेट्रोल-डीजल के दाम? ईरान-इजराइल युद्ध के बीच आया बड़ा अपडेट, जानिए अब क्या है एक लीटर का रेट?
- Today Live Breaking News and Updates 15 July 2026: छत्तीसगढ़ विधानसभा मानसून सत्र का तीसरा दिन, प्रश्नकाल से लेकर ध्यानाकर्षण तक कई अहम मुद्दों पर होगी चर्चा
- Maharashtra Road Accident Today: सड़क पर अचानक मचा ऐसा कोहराम, कुछ ही सेकेंड में ही खत्म हो गया सबकुछ, खौफनाक मंजर देख कांप उठी लोगों की रूह

Facebook


