Gold Rate Today 19 July 2026: 1.08 लाख से नीचे आ गया सोना! 7 दिन में ऐसा क्या हुआ कि टूट गए दाम, क्या और आएगी गिरावट? जानें आपके शहर में आज का ताजा रेट
Gold Rate Today 19 July 2026: आज सोने और चांदी की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। हालांकि पिछले सात दिनों में 24 कैरेट सोना 1,040 रुपये सस्ता हो चुका है। जानिए गिरावट की वजह और देश के प्रमुख शहरों में आज 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट सोने का ताजा भाव साथ ही चांदी की मौजूदा कीमतें क्या है?
(Gold Rate Today 19 July 2026/ Image Credit: AI-generated)
- आज सोने की कीमतों में कोई बदलाव नहीं, बाजार स्थिर रहा।
- 7 दिनों में 24 कैरेट सोना ₹1,040 प्रति 10 ग्राम सस्ता हो चुका है।
- 22 कैरेट सोने में ₹1,000 और 18 कैरेट में ₹780 की गिरावट दर्ज की गई।
नई दिल्ली: Gold Rate Today 19 July 2026 in India: करीब छह दिनों तक उतार-चढ़ाव देखने के बाद आज सोने की कीमतों (Gold Price Today) में कोई बदलाव नहीं हुआ है। हालांकि पिछले एक सप्ताह के दौरान सोने के दाम (Gold Rate) में अच्छी खासी गिरावट दर्ज की गई है। 10 ग्राम 24 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम करीब 1,040 रुपये सस्ता हो चुका है। वहीं, 22 कैरेट सोने की की कीमत में 1,000 रुपये और 18 कैरेट सोने में 780 रुपये प्रति 10 ग्राम की कमी आई है। इससे उन लोगों को राहत मिली है जो सोना खरीदने की योजना बना रहे हैं।
आज दिल्ली में सोने के दाम रुपये में (गुडरिटर्न के अनुसार)
| वजन (ग्राम) | 24K (₹) | 22K (₹) | 18K (₹) |
| 1 ग्राम | ₹ 14,344 | ₹ 13,145 | ₹ 10,762 |
| 8 ग्राम | ₹ 1,14,752 | ₹ 1,05,160 | ₹ 86,096 |
| 10 ग्राम | ₹ 1,43,440 | ₹ 1,31,450 | ₹ 1,07,620 |
| 100 ग्राम | ₹ 14,34,400 | ₹ 13,14,500 | ₹ 10,76,200 |
अंतरराष्ट्रीय हालात से बढ़ा दबाव
विशेषज्ञों के अनुसार अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव ने वैश्विक बाजारों में चिंता बढ़ा दी है। इसके साथ ही महंगाई तेज रहने की आशंका से अमेरिका में ब्याज दरें बढ़ने की उम्मीद मजबूत हुई है। जब ब्याज दरें बढ़ने की संभावना रहती है तो निवेशक सोने जैसे ऐसे निवेश से दूरी बनाने लगते हैं, जिस पर ब्याज नहीं मिलता। इसी वजह से पिछले कुछ दिनों में सोने की कीमतों (Gold Prices) पर दबाव देखने को मिला। हालांकि आज बाजार शांत रहा और सोने के भाव में किसी तरह का बदलाव दर्ज नहीं किया गया।
पिछले 10 दिनों में दिल्ली में सोने के दाम (1 ग्राम)
| दिनांक | 24 कैरेट (₹) | बदलाव | 22 कैरेट (₹) | बदलाव |
| 19 जुलाई 2026 | ₹ 14,344 | 0 | ₹ 13,145 | 0 |
| 18 जुलाई 2026 | ₹ 14,344 | 76 | ₹ 13,145 | 65 |
| 17 जुलाई 2026 | ₹ 14,268 | -76 | ₹ 13,080 | -70 |
| 16 जुलाई 2026 | ₹ 14,344 | -28 | ₹ 13,150 | -25 |
| 15 जुलाई 2026 | ₹ 14,372 | 77 | ₹ 13,175 | 70 |
| 14 जुलाई 2026 | ₹ 14,295 | -11 | ₹ 13,105 | -10 |
| 13 जुलाई 2026 | ₹ 14,306 | -142 | ₹ 13,115 | -130 |
| 12 जुलाई 2026 | ₹ 14,448 | 0 | ₹ 13,245 | 0 |
| 11 जुलाई 2026 | ₹ 14,448 | -47 | ₹ 13,245 | -45 |
| 10 जुलाई 2026 | ₹ 14,495 | 36 | ₹ 13,290 | 35 |
देश के प्रमुख शहरों में आज का गोल्ड रेट
आज दिल्ली और लखनऊ में 10 ग्राम 28 कैरेट सोना 1,07,620 रुपये और 22 कैरेट 1,31,450 रुपये पर बिक रहा है। मुंबई, कोलकाता, बेंगलुरु, हैदराबाद और रायपुर में 18 कैरेट सोने का भाव (Gold Rate Today) 1,07,470 रुपये तथा 22 कैरेट का भाव ,31,350 रुपये है। भोपाल और अहमदाबाद में 18 कैरेट सोना 1,07,520 रुपये और 22 कैरेट 1,31,400 रुपये में मिल रहा है। वहीं चेन्नई में 24 कैरेट और 22 कैरेट के दाम अन्य कई शहरों के बराबर हैं, लेकिन 18 कैरेट सोना 1,09,500 रुपये प्रति 10 ग्राम के साथ सबसे महंगा बिक रहा है।
आज प्रमुख शहरों में 10 ग्राम सोने के दाम (रुपये में)
| शहर | 24 कैरेट (10 ग्राम) | 22 कैरेट (10 ग्राम) | 18 कैरेट (10 ग्राम) |
| Delhi Gold Price Today | ₹ 1,43,440 | ₹ 1,31,450 | ₹ 1,07,620 |
| Mumbai Gold Price Today | ₹ 1,43,290 | ₹ 1,31,350 | ₹ 1,07,470 |
| Kolkata Gold Price Today | ₹ 1,43,290 | ₹ 1,31,350 | ₹ 1,07,470 |
| Chennai Gold Price Today | ₹ 1,43,290 | ₹ 1,31,350 | ₹ 1,09,500 |
| Bengaluru Gold Price Today | ₹ 1,43,290 | ₹ 1,31,350 | ₹ 1,07,470 |
| Hyderabad Gold Price Today | ₹ 1,43,290 | ₹ 1,31,350 | ₹ 1,07,470 |
| Lucknow Gold Price Today | ₹ 1,43,440 | ₹ 1,31,450 | ₹ 1,07,620 |
| Bhopal Gold Price Today | ₹ 1,43,340 | ₹ 1,31,400 | ₹ 1,07,520 |
| Raipur Gold Price Today | ₹ 1,43,290 | ₹ 1,31,350 | ₹ 1,07,470 |
| Ahmedabad Gold Price Today | ₹ 1,43,340 | ₹ 1,31,400 | ₹ 1,07,520 |
चांदी के दाम भी लगातार दूसरे दिन स्थिर
चांदी की कीमतों (Silver Price Today) में भी आज कोई बदलाव नहीं हुआ। इससे पहले 11 जुलाई को एक किलो चांदी 5,000 रुपये सस्ती हुई थी। उसके बाद कई दिनों तक भाव स्थिर रहे और 17 जुलाई को फिर 5,000 रुपये की गिरावट दर्ज की गई। अब लगातार दूसरे दिन चांदी के दाम में कोई बदलाव नहीं है। दिल्ली, मुंबई और कोलकाता में एक किलो चांदी 2,30,000 रुपये में बिक रही है, जबकि चेन्नई में इसकी कीमत 2,35,000 रुपये प्रति किलो है।
इन्हें भी पढ़ें:
- MP Cabinet Meeting: किसानों के खाते में भेजेंगे करोड़ों रुपये, यूसीसी समेत कई प्रस्तावों को मिल सकती हैं मंजूरी…आज मोहन कैबिनेट में होंगे कई बड़े फैसले
- India vs England 3rd ODI Live Updates : आज बदला IND vs ENG तीसरे वनडे का टाइम! जानिए कितने बजे शुरू होगा मैच, फ्री में कहां देखें LIVE
- Today’s Live Breaking News & Updates : मोहन कैबिनेट की आज बड़ी बैठक! UCC समेत 9 अहम विधेयकों पर लग सकती है मुहर

Facebook


