सोने-चांदी में तेजी, जानिए कीमत
सोने-चांदी में तेजी, जानिए कीमत
नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट में सोना और चांदी में तेजी के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में सोमवार को सोना 390 रुपए की छलांग लगाकर 31,850 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। वहीं चांदी भी 800 रुपए की तेजी लेकर 37,360 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। सोने में आई तेजी के पीछे लोकल ज्वेलर्स की डिमांग में बढ़ोतरी भी एक कारण रही।
यह भी पढ़ें : भोपाल गैस त्रासदी, 34 साल बाद भी हालात जस के तस, तीसरी पीढ़ी भी झेल रही विभीषिका का दंश, देखिए रिपोर्ट
कारोबारी जानकारों की मानें तो दुनिया की प्रमुख मुद्राओं के बास्केट में डॉलर की कीमत कम होने से ग्लोबल मार्केट में सोने में उछाल आया। वहीं लंदन का सोना हाजिर 8.40 डॉलर की बढ़त लेकर 1,230.40 डॉलर प्रति औंस पर पहुंचा। जबकि फरवरी का अमेरिकी सोना वायदा 10.30 डॉलर बढ़कर 1,236.30 डॉलर प्रति औंस बोला गया। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में चांदी 0. 24 डॉलर की तेजी लेकर 14.39 डॉलर प्रति औंस पर रही।

Facebook


