अमेरिका-ईरान में बढ़ते तनाव के बीच सोना बढ़कर 1.56 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम

अमेरिका-ईरान में बढ़ते तनाव के बीच सोना बढ़कर 1.56 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम

अमेरिका-ईरान में बढ़ते तनाव के बीच सोना बढ़कर 1.56 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम
Modified Date: February 20, 2026 / 05:57 pm IST
Published Date: February 20, 2026 5:57 pm IST

नयी दिल्ली, 20 फरवरी (भाषा) अमेरिका-ईरान के बीच ताजा बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव के कारण सुरक्षित निवेश वाली परिसंपत्तियों की मांग बढ़ने तथा मजबूत वैश्विक रुख के कारण वायदा कारोबार में शुक्रवार को सोने की कीमत 0.85 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,56 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम हो गयी।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में अप्रैल माह में आपूर्ति वाले अनुबंध का भाव 1,315 रुपये यानी 0.85 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,56,134 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। इसमें 7,355 लॉट का कारोबार हुआ।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में, अप्रैल डिलीवरी वाले कॉमेक्स सोना वायदा 49.55 डॉलर या एक प्रतिशत बढ़कर 5,046.95 डॉलर प्रति औंस हो गया।

जियोजित इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड के शोध प्रमुख (कमोडिटी) हरीश वी ने कहा कि बढ़ते अमेरिका-ईरान तनाव के बीच सुरक्षित निवेश मांग मजबूत होने से सोना 5,000 डॉलर से ऊपर चला गया।

भाषा राजेश राजेश

राजेश


लेखक के बारे में