ताजा लिवाली से सोना 1,800 रुपये बढ़कर 1.64 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर

Ads

ताजा लिवाली से सोना 1,800 रुपये बढ़कर 1.64 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर

  •  
  • Publish Date - February 27, 2026 / 07:29 PM IST,
    Updated On - February 27, 2026 / 07:29 PM IST

नयी दिल्ली, 27 फरवरी (भाषा) आभूषण विक्रेताओं और स्टॉकिस्टों की ताजा लिवाली से शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोने की कीमत 1,800 रुपये बढ़कर 1,64,700 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने यह जानकारी दी।

दिल्ली में 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत बृहस्पतिवार को 1,62,900 रुपये प्रति 10 ग्राम रही थी।।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज में वरिष्ठ विश्लेषक (कमोडिटीज) सौमिल गांधी ने कहा कि मिले-जुले वैश्विक संकेतों के बीच सोने की कीमत बढ़ी। बाजार में बढ़ते अमेरिकी व्यापार संरक्षणवाद और स्थिर डॉलर के मुकाबले पश्चिम एशिया में लगातार तनाव का असर है।’’

उन्होंने कहा कि भू-राजनीतिक टकराव और शुल्क से जुड़ी अनिश्चितता ने सुरक्षित निवेश की मांग को जारी रखा।

हालांकि, सर्राफा संघ के अनुसार, चांदी में लगातार दूसरे दिन गिरावट जारी रही, और यह 2,70,500 रुपये प्रति किलोग्राम के पिछले बंद भाव से 2,500 रुपये यानी लगभग एक प्रतिशत टूटकर 2,68,000 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी टैक्स मिलाकर) पर रही।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में, हाजिर चांदी 1.42 डॉलर यानी 1.6 प्रतिशत बढ़कर 89.72 डॉलर प्रति औंस रही। हालांकि, सोना थोड़ा घटकर 5,172.17 डॉलर प्रति औंस पर रहा।

मिराए एसेट शेयरखान के जिंस और मुद्रा मामलों के प्रमुख प्रवीण सिंह ने कहा, ‘‘ हाजिर सोना 5,180 डॉलर पर स्थिर कारोबार कर रहा है क्योंकि कारोबारियों को अमेरिका-ईरान परमाणु समझौते पर और जानकारी और स्पष्टता का इंतजार है।’’

भाषा राजेश राजेश रमण

रमण