(Gold Silver Price 28 June 2026/ Image Credit: AI-generated)
नई दिल्ली: Gold Silver Price 28 June 2026: पिछले हफ्ते सोने और चांदी की कीमतों (Gold Silver Price Today) में तेज गिरावट देखने को मिली है। जहां सोने की कीमत में (Gold Rate Today) 6,662 रुपये प्रति 10 ग्राम तक की गिरावट दर्ज की गई है। जबकि चांदी की कीमत (Silver Price) 22,314 रुपये प्रति किलोग्राम तक सस्ती हो गई है। सबसे खास बात यह है कि पिछले चार हफ्तों से लगातार दोनों कीमती धातुओं की कीमत गिरते जा रहे हैं। जिससे बाजार में कमजोरी का माहौल बना हुआ है और आम जनता के लिए खरीदारी का बढ़िया अवसर है।
इंडियन बुलियन ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार गुरुवार को 24 कैरेट सोने का भाव (Gold Price Today) 1,40,022 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। 22 जून को यही कीमत 1,46,664 रुपये थी। इस तरह कुछ ही दिनों में सोने के दाम (Gold Rate) में 6,662 रुपये की गिरावट देखने को मिली है। शुक्रवार को मुहर्रम की छुट्टी के कारण बाजार में कीमतें जारी नहीं की गईं।
चांदी के दाम (Silver Price Today) में भी तेज गिरावट देखने को मिली है। 22 जून को चांदी का भाव 2,37,799 रुपये प्रति किलोग्राम था जो गुरुवार तक घटकर 2,15,485 रुपये पर आ गया। यानी चांदी में कुल 22,314 रुपये प्रति किलोग्राम की गिरावट दर्ज की गई है। लगातार गिरते भाव ने निवेशकों की चिंता बढ़ा दी है। जबकि ग्राहकों के लिए खरीदी का अच्छा मौका है।
IBJA के अनुसार 23 कैरेट सोना 1,39,461 रुपये प्रति 10 ग्राम पर मिल रहा है। वहीं 22 कैरेट सोना 1,28,260 रुपये, 18 कैरेट सोना 1,05,017 रुपये और 14 कैरेट सोना 81,913 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। अलग-अलग कैरेट में भी लगातार गिरावट का असर साफ तौर पर दिखाई दे रहा है।
सोने की कीमतों में गिरावट के पीछे दो प्रमुख कारण बताए जा रहे हैं। पहला अमेरिकी डॉलर का मजबूत होना जिसके चलते निवेशक सोने की बजाय डॉलर में निवेश कर रहे हैं। दूसरा कारण फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरें बढ़ाने की आशंका है। जब डॉलर मजबूत होता है तो आमतौर पर सोने की कीमतों (Gold Price Today) पर दबाव बढ़ जाता है और रेट नीचे आ जाते हैं।