Wife Poured Hot Water on Husband Private Part : पति की ये एक आदत बनी आफत! पत्नी ने गुस्से में आकर गुप्तांग पर फेंक दिया खौलता पानी, ससुर भी आए चपेट में

ग्वालियर के डबरा में घरेलू विवाद के दौरान एक महिला ने कथित तौर पर अपने पति और बीच-बचाव करने आए ससुर पर खौलता पानी फेंक दिया। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Wife Poured Hot Water on Husband Private Part : पति की ये एक आदत बनी आफत! पत्नी ने गुस्से में आकर  गुप्तांग पर फेंक दिया खौलता पानी, ससुर भी आए चपेट में

Wife Poured Hot Water on Husband Private Part / Image Source : AI


Reported By: Nasir Gouri,
Modified Date: June 28, 2026 / 11:02 am IST
Published Date: June 28, 2026 10:55 am IST
HIGHLIGHTS
  • ग्वालियर के डबरा थाना क्षेत्र की घटना।
  • घरेलू विवाद के दौरान पति पर खौलता पानी फेंकने का आरोप।
  • बीच-बचाव करने आए ससुर भी झुलसे।

ग्वालियर : Wife Poured Hot Water on Husband Private Part  मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ डबरा थाना क्षेत्र में एक महिला ने घरेलू विवाद के चलते अपने ही पति के गुप्तांग पर खौलता हुआ पानी फेंक दिया। इतना ही नहीं, जब ससुर बीच-बचाव करने आए, तो आरोपी महिला ने उन पर भी गर्म पानी उड़ेल दिया। इस हमले में पिता और पुत्र दोनों बुरी तरह झुलस गए हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामले की जाँच शुरू कर दी है।

खौलता हुआ पानी उठाकर गुप्तांग पर डाला

मिली जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला पति की शराब पीने की लत से जुड़ा हुआ है। पति की इस आदत के कारण घर में रोज-रोज झगड़ा होता था। घटना के दिन भी इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ, जो इतना बढ़ गया कि पत्नी ने खौलता हुआ पानी उठाकर पति के गुप्तांग पर डाल दिया।

अस्पताल में भर्ती

Gwalior Dabra Crime News Today बीच-बचाव करने पहुंचे ससुर पर भी उसने गर्म पानी डाल दिया, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। वारदात को अंजाम देने के बाद पत्नी अपने मायके वालों के साथ मिलकर घर से भाग निकली। आस-पास के लोगों की मदद से दोनों घायलों को इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मौके से भागी आरोपी पत्नी

डबरा थाना क्षेत्र में हुई इस खौफनाक वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस फरार पत्नी और उसके मायके वालों की तलाश कर रही है ताकि उनके खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की जा सके।

ये भी पढ़ें : 


लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.